लाइव टीवी

Mumbai BEST Bus News: मुंबई में बेस्ट बसों से उतरते ही लोगों को मिलेगी ये अनोखी सुविधा, जानिए कैसे ले सकेंगे लाभ

Updated Jun 28, 2022 | 21:43 IST

Capital Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाकों में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। BEST बस सेवा ने बस से उतरने पर ई-बाइक की सुविधा लोगों को देने की पहल की है। इसके लिए एक ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए यह सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई में बेस्ट बस से उतरते ही मिलेगी ई-बाइक की सुविधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबईवासियों के लिए BEST ने शुरू की है ई-बाइक सेवा
  • अंधेरी ईस्ट में एक निजी ऐप की मदद से यह सेवा शुरू की गई है
  • इस सेवा को लेने के लिए वोगो ऐप डाउनलोड कर, पंजीकरण करवाना होगा

E-Bike Service In Mumbai: आर्थिक राजधानी में BEST ने मुंबईवासियों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए ई-बाइक सेवा शुरू करने का फैसला किया है। अंधेरी ईस्ट में एक निजी ऐप की मदद से ई-बाइक सेवा शुरू की गई है। इसका प्रयोग सफल होने के बाद, यह सुविधा अंधेरी के अन्य हिस्सों में भी शुरू कर दी जाएगी। BEST बस से उतरने के बाद लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए ई-बाइक सेवा दी जाएगी। इस सुविधा से मुंबई के लोगों को काफी राहत मिलेगी। समय की काफी बचत हो सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही यात्री बेस्ट बस से उतरते हैं, बेस्ट उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए परिवहन का एक नया साधन दे रहा है। बेस्ट ने पहली बार सर्विस में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सर्विस देने का फैसला किया है। ई-बाइक सेवा के लिए वोगो ऐप को डाउनलोड करना और अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना आवश्यक होगा। बेस्ट की ओर से कहा गया है की ई-बाइक का किराया बेहद ही कम निर्धारित किया जाएगा।

बेस्ट के बस स्टॉप पर मिलेगी बाइक को पार्क करने की अनुमति

जानकारी के लिए बता दें कि बेस्ट ने कहा है कि अंधेरी में इसका परीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद इस सेवा का शहर के अन्य जगहों पर विस्तार किया जाएगा। इस नई सेवा को बेस्ट स्टॉप के बगल में ही बाइक पार्क करने की अनुमति दी जा रही है। BEST के प्रमुख बस स्टॉप को ई-बाइक के माध्यम से हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और कॉर्पोरेट कार्यालयों से जोड़ने की तैयारी हो चुकी है।

मूल किराया होगा 20 रुपये

मिली जानकारी के अनुसार BEST द्वारा संचालित ई-बाइक की स्पीड 25 किमी प्रति घंटा होगी। कम से कम तीन किलोमीटर की यात्रा के लिए मूल किराया 20 रुपये निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद किराया 1.5 रुपये प्रति मिनट हो जाएगा। यह सर्विस Vogo ऐप की मदद से मुहैया कराई जा सकेगी। भविष्य में यह सेवा बेस्ट के 'चलो' ऐप से भी उपलब्ध हो सकेगी। इसी तरह, बेस्ट बस यात्री और सुपर सेवर स्किम वाले यात्री भी दोपहिया सेवा का उपयोग कर पाएंगे।

फिलहाल यहां मिलेगी ई-बाइक की सुविधा

बता दें कि बेस्ट के ई-बाइक की सेवा अंधेरी पूर्व डायनेस्टी बिजनस पार्क, जेबी नगर मेट्रो स्टेशन, चकाला औद्योगिक क्षेत्र, आकृती स्टार, रेलवे कॉलोनी, सहार रोड, टेक्नोपोलिस नॉलेज पार्क और आगरकर चौक बसस्टॉप पर मिल सकेगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।