लाइव टीवी

Mumbai Crime News: भुगतान को लेकर मजदूर ने ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, मध्य प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

Updated Aug 19, 2022 | 15:23 IST

Mumbai Crime News: एक दिहाड़ी मजदूर ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में अपने ही ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। मामला नागपुर के बेलतरोड़ी थाने का है, एक निर्माण मजदूर ने सिर्फ 4 हजार रुपये के लिए अपने ठेकेदार की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मजदूर ने की अपने ठेकेदार की हत्या
मुख्य बातें
  • एक दिहाड़ी मजदूर ने अपना आपा खो दिया
  • गुस्से में अपने ही ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया
  • निर्माण मजदूर ने सिर्फ 4 हजार रुपये के लिए ठेकेदार की ह्त्या कर दी

Mumbai Crime News: भारत में आज भी एक बड़ी संख्या है जहां लोग दिहाड़ी मजदूरी से अपना और परिवार का पेट पालते हैं, लेकिन कभी-कभी यह मजदूरी कुछ लोगों को ऐसी जगह ले जाती हैं जहां इससे भी बुरी जिंदगी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई के नागपुर में सामने आया है, जहां एक दिहाड़ी मजदूर ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में अपने ही ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। 

मामला नागपुर के बेलतरोड़ी थाने का है, एक निर्माण मजदूर ने सिर्फ 4 हजार रुपये के लिए अपने ठेकेदार की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दिनेश मडाविक के तौर पर हुई है। जबकि मृतक ठेकेदार का नाम मनोज सुखचंद पाटिल (27) है, जो भंडारा जिले का रहने वाला था। 

आरोपी मृतक ठेकेदार के साथ काम करता था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश मडाविक ने इस घटना को अंजाम बुधवार देर रात को दिया था। जिसके बाद उसे अगले दिन मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी दिनेश मडाविक नागपुर के शंकरपुर इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहा था, जहां मृतक मनोज सुखचंद पाटिल एक ठेकेदार था। इस दौरान मृतक पर आरोपी दिनेश मडाविक के 4 हजार रुपये बकाया थे। 

हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या

इन 4 हजार रुपये के भुगतान को लेकर दिनेश मडाविक और मनोज सुखचंद पाटिल के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि, दिनेश मडाविक ने मनोज सुखचंद पाटिल की हत्या करने की योजना बना ली। उसने मनोज सुखचंद पाटिल की हत्या कर शहर से भागने की योजना बनाई। दिनेश मडाविक ने पहले पाटिल को हथौड़े से पीट-पीट कर मार डाला इसके बाद मध्य प्रदेश के एक गांव में भाग गया। छानबीन करने के बाद पुलिस आरोपी दिनेश मडाविक को पकड़ने में कामयाब हो गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।