लाइव टीवी

Mumbai News:एक शक और साधुओं की लाठी-डंडों से पिटाई...सांगली जिले में दिल दहला देने वाली घटना, छह गिरफ्तार

Updated Sep 14, 2022 | 13:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में लोगों की एक भीड़ ने चार साधुओं को जमकर पीटा है। भीड़ को शक था कि सभी साधु बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं भीड़ ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो तेजी से वायरल हुआ।

Loading ...
बच्चे चोरी करने के शक में भीड़ ने साधुओं को पीटा
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है
  • चार साधुओं की लोगों ने कर डाली जमकर पिटाई
  • लोगों की भीड़ को शक था कि साधु बच्चे चुराते हैं

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चार साधुओं को लोगों ने जमकर पीटा। पुलिस ने बताया है कि लोगों की भीड़ को शक था कि साधु बच्चे चुराते हैं, जिसके शक में लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की है। घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले की है। मंगलवार को बच्चा चोर होने के संदेह में लोगों की भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो तेजी से वायरल हुआ।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतना कुछ होने और वीडियो वायरल होने के बावजूद साधुओं ने पुलिस को इस घटना के बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद जिले पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना सांगली जिले के जाट तहसील के लवंगा गांव की है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में बुधवार को छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उत्तर प्रदेश के रहने वाले चारों साधु

सांगली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना के शिकार हुए चारों साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से मंदिर शहर पंढरपुर की ओर जा रहे थे। यह घटना जाट तहसील के लवंगा गांव की है, जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से मंदिर शहर पंढरपुर की ओर जा रहे थे। वे सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू करने के दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे एक लड़के से रास्ता पूछा।

लोगों की बीच फैली अफवाह

इससे वहां मौजूद स्थानीय लोगों को शक हुआ कि यह चारों साधु बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की सोच थी, लेकिन यह बात तेजी से लोगों के बीच फैल गई। जिसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई  और साधुओं को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से पीटा। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि साधु वास्तव में उत्तर प्रदेश के एक 'अखाड़े' के सदस्य थे।एसपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि लवंगा गांव में ग्रामीणों ने कुछ साधुओं पर हमला किया है। पुलिस ने घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। साथ ही छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।