लाइव टीवी

Mumbai: महिला सहकर्मी को आपत्तिजनक मैसेज भेजे और की मारपीट, पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, इस वजह से गुस्से में था आरोपी

Updated Sep 15, 2022 | 12:23 IST

Mumbai Crime News: मुेबई में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ उसकी एक महिला सहकर्मी ने पीछा करने, मारपीट करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला के साथ मारपीट और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सहायक पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई
  • सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ उसकी एक महिला सहकर्मी ने कराया मामला दर्ज
  • महिला ने आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है, जहां रक्षक ही भक्षक जैसा काम करने लगे हैं। एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ उसकी एक महिला सहकर्मी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ पीछा करने, मारपीट करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान दीपक बाबूराव देशमुख के तौर पर हुई है। वह फिलहाल पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात था। उसका यहां हाल ही में ट्रांसफर हुआ था। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, दीपक बाबूराव देशमुख को लगता था कि उसका ट्रांसफर पीड़ित महिला ने करवाया है, इस कारण वह महिला को परेशान करने लगा था। 

भेजे आपत्तिजनक मैसेज 

इस मामले की जानकारी बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। कांदिवली उपनगर के कुरार थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि, आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया है कि, दीपक के खिलाफ यह कार्रवाई महिला सहयोगी की ओर से शील भंग करने, पीछा करने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत के आधार पर की गई है।

पीड़िता के घर में घुसकर की मारपीट

पुलिस से मुताबिक महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दीपक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि, सहायक निरीक्षक का हाल ही में पुलिस नियंत्रण कक्ष में ट्रांसफर किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक को लगता था कि पीड़ित महिला की वजह से उसका ट्रांसफर हुआ है, इसलिए उसने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि महिला ने दीपक के खिलाफ प्राथमिकी मंगलवार को तब दर्ज करवाई जब उसके घर में घुसकर आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।