लाइव टीवी

Mumbai Robbers Arrested: मुंबई के जावेरी बाजार में लूट करने जा रहे थे लुटेरे, पुलिस ने वारदात से पहले ही धरा

Updated May 28, 2022 | 13:00 IST

Mumbai Robbers Arrested: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में लूट की बड़ी वारदात को पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया है। एलटी मार्ग पुलिस ने पाटिल गार्डन के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस को तीन देशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई के जावेरी बाजार में लूट की साजिश नाकाम
मुख्य बातें
  • दिल्ली से मुंबई आए थे लूट को अंजाम देने के लिए
  • तीन पिस्टल के साथ धरे गए तीन बदमाश, पूछताछ कर रही पुलिस
  • मुंबई का ज्वैलरी हब है जावेरी बाजार, बड़ी संख्या में हैं ज्वैलरी की दुकानें

Mumbai Robbers Arrested: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में लूट की बड़ी वारदात को पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया है। बाजार में लूट की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने धरा है। इन बदमाशों के पास से पुलिस को ​हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ करने के साथ ही इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। 

जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने बाजार की रैकी कर कई दुकानों पर सेंधमारी की तैयारी की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लूट को अंजाम देने के लिए ही मुंबई आए थे। 

 ऐसे पकड़े गए बदमाश 

जानकारी के अनुसार एलटी मार्ग पुलिस ने पाटिल गार्डन के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस को तीन देशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों बदमाश दिल्ली से हैं और मुंबई में सिर्फ लूट के इरादे से ही आए थे। इन्होंने ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने देर रात इनकी संदिग्ध ​गतिविधियां देखकर उन्हें रोक लिया। जांच में उनके पास पिस्टल मिलीं तो सारा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बाजार की कौनसी दुकानें इन बदमाशों के निशाने पर थीं। साथ ही इन बदमाशों के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।  

इसलिए मशहूर है मुंबई का जावेरी बाजार 

आपको बता दें कि जावेरी बाजार आभूषणों के लिए मशहूर बाजार है। इसे मुंबई का ज्वैलरी हब माना जाता है। यहां ज्वैलरी की सैकड़ों दुकानें हैं। यही कारण है कि यह बाजार आतंकियों के निशाने पर भी रहा है। 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोटों के दौरान यहां भी धमाके हुए थे। इसी के साथ 25 अगस्त 2003 और 13 जुलाई 2011 में भी यहां बम धमाके हुए।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।