लाइव टीवी

Sanjay Raut: डॉक्टर से बेहतर हैं कंपाउंडर वाले बयान से पलटे संजय राउत, बोले- WHO के डॉक्टरों पर साधा था निशाना

Updated Aug 18, 2020 | 14:04 IST

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों का अपमान नहीं किया है। जो कुछ उन्होंने कहा कि वो विश्व स्वास्थ्य संगठन के संदर्भ में था।

Loading ...
संजय राउत, शिवसेना प्रवक्ता
मुख्य बातें
  • संजय राउत ने कंपाउंडरों को डॉक्टरों से बताया था बेहतर
  • आईएमए के ठाणे ब्रांच के विरोध के बाद राउत ने दी सफाई
  • संजय राउत बोले- विश्व स्वास्थ्य संगठन के संदर्भ में दिया था बयान

नई दिल्ली। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों का अपमान नहीं किया। कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर लोगों की सेवा कर रहे हैं वो सराहनीय है। उन्होंने जो कुछ कहा वो विश्व स्वास्थ्य संगठन के संबंध में कहा था। वो यह कहना चाहते थे कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन गंभीर रहा होता तो इस तरह के हालात नहीं पैदा होता। सवाल यह है कि संजय राउत ने डॉक्टरों के बारे में क्या कुछ कहा था। 

संजय राउत पर आईएमए ने साधा था निशाना
आईएमए के ठाणे ब्रांच ने कहा कि संगठन इतने वरिष्ठ नेता के मुंह से इस तरह की बयान का न केवल आलोचना करता है बल्कि वो बयान शोभा भी नहीं देता है। कोरोना काल में जब डॉक्टर खतरों के बीच मरीजों की सेवा कर रहे हैं वैसे में इस तरह की बात करना उनके मोराल को गिराता है। आखिर कोई राजनीतीज्ञ इस तरह की हलकी बात कैसे कर सकता है। 


आईएमए के अधिकारियों ने लिखा खत
आईएएम के अधिकारियों ने इस संबंध में उद्धव ठाकरे को खत लिखकर पूछा कि संजय राउत बिना तथ्यों को समझे परखे बिना इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं। वो एक पार्टी के जिम्मेदार नेता होने के साथ साथ जनप्रतिनिधि हैं। जब कोई शख्स इस तरह की बात करता है तो उसका असर बहुत दूर तक होता है। संजय राउत को डॉक्टरों की मुखालफत का अधिकार है। लेकिन वो किसी भी डॉक्टर की बेइज्जती नहीं कर सकते हैं। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।