लाइव टीवी

मुंबई: ताज होटल में आया कॉल- घुसने वाले हैं 2 बंदूकधारी, तलाशी में कुछ नहीं निकला, बच्चे ने किया था कॉल

Updated Jun 26, 2021 | 23:38 IST

मुंबई के ताज होटल मे धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि 2 बंदूकधारी ताज होटल में घुसने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने तलाशी की जिसके बाद कुछ नहीं मिला। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Loading ...
ताज होटल

नई दिल्ली: मुंबई के ताज होटल में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब वहां एक कॉल आया कि 2 बंदूकधारी ताज होटल में घुसने वाले हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पुहंची और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इसमें कुछ नहीं मिला। ताज के प्रबंधन द्वारा कॉल करने के बाद मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया। बताया जाता है कि फोन कॉल एक बच्चे ने किया था और उसमें कुछ भी गंभीर नहीं पाया गया। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने कहा, 'ताज महल पैलेस में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आज एक कॉल आया क्योंकि कहा गया कि दो नकाबपोश बंदूकधारी होटल में प्रवेश करेंगे। जांच करने पर यह फर्जी कॉल निकला। फोन करने वाले की पहचान 14 साल के लड़के के रूप में हुई है और उसके पिता ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।'

होटल प्रवक्ता ने कहा, 'हमने आज सुबह कॉल मिलने पर तुरंत अधिकारियों को सतर्क कर दिया। जैसा कि जांच अधिकारियों ने पुष्टि की है, यह अब एक धोखा था। हमारी सुरक्षा टीमों ने सुनिश्चित किया है कि हमारे मेहमानों और सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हमारे सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।' 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।