लाइव टीवी

Mumbai: मुंबई में नौकरी के नाम पर महिला से 13.48 लाख रुपये की ठगी, महिला ऐसे फंसी ठगों के जाल में

Updated Jun 26, 2022 | 18:11 IST

Mumbai police: मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को सराकारी नौकरी दिलाने की एवज में 13 लाख से अधिक रुपये ले लिए हैं। अब आरोपी फोन नहीं उठा रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • महिला से ठगों ने लोक निर्माण विभाग में नौकरी लगवाने को कहा था
  • पैसे लेने के बाद ठगों ने फोन उठाना किया बंद
  • पुलिस को सरकारी कर्मचारियों के भी ठगों से मिले होने की आशंका

Mumbai Crime News: राजधानी मुंबई में नौकरी की तलाश कर रही एक 34 साल की महिला से पांच लोगों ने मिलकर 13.48 लाख रुपये ठग लिए हैं। इन ठगों ने महिला को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और राज्य सरकार के अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का वादा किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि, नौकरी का झांसा देने के लिए ये ठग दस्तावेज जमा कराने के बहाने महिला को एक सरकारी विभाग में ले गए। बता दें कि, महिला का इंटरव्यू भी लिया गया और सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया गया।

बता दें कि, बांद्रा के डोंबिवली की रहने वाली महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रीतम कानफड़े, विहार रामटेके, मोहित देसाई, इरफान सैय्यद और उसकी पत्नी जयदा सैय्यद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी और अन्य कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने की कही थी बात

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि, उसकी बहन ने उसे आरोपी प्रीतम कानफड़े से मिलवाया था, जिनसे वह अगस्त 2021 और अप्रैल 2022 के बीच में मिली थी। इन मुलाकातों के दौरान कानफड़े ने महिला को बताया कि, सरकार में उसकी अच्छी पकड़ है और वह नौकरी दिलवा सकता है। जब पीड़िता बांद्रा पुलिस कॉलोनी में अपनी बहन के घर पर आई थी, उसे प्रीतम ने फोन किया, जिसमें उसने बताया कि, मंत्रालय में एक जगह खाली हुई है, लेकिन उसे इसके लिए 9 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

आरोपियों ने पीड़िता को पैसे लौटाने के नाम पर दिए फर्जी चेक

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि, कुछ ही दिन बाद जालसाजों ने महिला को अपने विश्वास में ले लिया। वह पीड़िता से जैसा-जैसा कहते, वह मान लेती थी। इसके बाद वह कई बार उन्हें अलग-अलग किश्तों में पैसे देती गई। बाद में सभी आरोपियों ने पीड़िता के फोन उठाने बंद कर दिए थे। इसके बाद महिला को उन सभी पर शक हुआ। बता दें, आरोपियों ने महिला को नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस करने का भी दावा किया था। उन्होंने उसे दो फर्जी चेक दे दिए थे। पुलिस को शक है कि, इस रैकेट में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।