लाइव टीवी

Patna Civic Bodies: पटना के नए 6 नगर निकायों में 148 वार्ड बने, सबसे अधिक मसौढ़ी में वार्डों का गठन हुआ

Updated Jun 15, 2022 | 13:45 IST

Patna Civic Bodies: पटना में नगर निकायों की संख्या में वृद्धि हुई है। इन नए नगर निकायों में वार्डों का भी गठन कर दिया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों से दावा-आपत्ति की मांग की गई है। बता दें अगले एक से दो महीने में नगर निकाय का चुनाव होना है। इससे पहले यह काम पूरा कर लिया जाना है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पटना में बढ़ी नगर निकायों की संख्या
मुख्य बातें
  • मनेर पंचायत के वार्ड का गठन सबसे अंतिम में होना था, जिसे पूरा कर लिया गया
  • 26 जून तक लोग दे सकते हैं दावा और आपत्ति
  • सभी नगर निकायों को मिलाकर 28 लाख 32 हजार 499 मतदाता हैं

Patna District Administration: पटना जिले में छह नगर निकायों का गठन हुआ है। इन निकायों में वार्ड को अंतिम रूप भी दे दिया गया है। नए नगर निकायों में 148 वार्डों का गठन हुआ है। इस बार यहां नगर निकाय का चुनाव होगा। सबसे आखिरी में मनेर नगर पंचायत में वार्ड का गठन होना था, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है। फिलहाल 26 जून तक स्थानीय लोग दावा-आपत्ति दे सकते हैं। मसौढ़ी में सबसे अधिक 34 वार्डों का गठन किया गया है। 

बता दें इस बार पटना जिले में 16 नगर निकाय में चुनाव होंगे। इनमें पटना नगर निगम, नगर परिषद बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, फुलवारी शरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा, बिहटा, संपतचक, मसौढ़ी, पालीगंज, नगर पंचायत मनेर और पुनपुन हैं। इन सबको मिलाकर कुल 28 लाख 32 हजार 499 मतदाता हैं। 

सबसे अधिक पटना नगर निगम क्षेत्र में मतदाता

पटना नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां 17 लाख 29 हजार 490 मतदाता हैं। नए नगर निकायों में मनेर नगर परिषद ऐसी थी, जहां वार्ड गठन को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। अब यहां के लिए भी 25 वार्ड गठन को मंजूरी मिल गई है। वैसे अभी 26 जून तक मनेर में बने वार्ड को लेकर लोग दावा-आपत्ति कर सकते हैं। मनेर पहले नगर पंचायत थी। इसमें 19 वार्ड थे पर इस बार उसे नगर परिषद का दर्जा दिया गया है। पटना में चार ऐसे नगर परिषद और नगर पंचायत हैं, जिसे नया बनाया गया है। इनमें बिहटा को नया परिषद, पालीगंज को नगर पंचायत, संपतचक को नगर परिषद और पुनपुन को नगर पंचायत बनाया गया है। 

मसौढ़ी और मनेर को किया गया उत्क्रमित

नए नगर निकायों को मसौढ़ी और मनेर को उत्क्रमित किया गया है। इन दोनों जगहों पर वार्डों का विस्तार किया गया है। मसौढ़ी में पहले 16 वार्ड थे। इसे बढ़ाकर अब 34 कर दिया गया है। बता दें बिहटा नगर निकाय में 2737251 मतदाता हैं। मनेर में 2540068, पालीगंज में 2032035, मसौढ़ी में 3469803, संपतचक 3156760 और पुनपुन 1112907 मतदाता हैं।  

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।