लाइव टीवी

Patna Rape News: पटना में बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, किशोरी को बचाने के लिए मां ने किए प्रयास, जानें मामला

Updated Aug 20, 2022 | 12:43 IST

Patna Crime: राजधानी में 16 साल की किशोरी से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान उसकी पत्नी अपनी बेटी को लिए यहां-वहां भटक रही थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर पटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता ने दिल्ली के बिंदापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • बेटी को बचाने के लिए मां उसे लेकर कभी राजगीर तो कभी दिल्ली चली जाती थी
  • बेटी के बाहर जाने पर वहां भी पहुंच जाता था आरोपी
  • दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया था जीरो एफआईआर

Patna Police: पटना में एक पिता अपनी ही बेटी की अस्मत का दुश्मन बन बैठा। 16 साल की बेटी के साथ वह दुष्कर्म कर रहा था। इससे उसकी पत्नी भी परेशान हो चुकी थी। अपनी बच्ची को हवसी पिता से बचाने के लिए वह कभी उसे राजगीर, पटना तो कभी दिल्ली लेकर चली जाती थी, लेकिन आरोपी पिता वहां भी पहुंच जाता था। थक-हार कर महिला ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई। इस पर पीड़िता को दिल्ली के बिंदापुर थाने में भेजा गया। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। 

चूंकि घटनास्थल पटना था, इसलिए दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया। फिर आवेदन लेकर पटना एसएसपी से मिलने पहुंची। पटना एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्रकार नगर थाने को कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को राजगीर से गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता का मेडिकल एवं कोर्ट में बयान दर्ज

पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने कहा है कि वह मूलरूप से बिहारशरीफ की रहने वाली है। राजगीर स्थित घर पर पिता ने उसके साथ गलत हरकत की थी। मां ने उन्हें ऐसा करते देखा तो दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। तब से मां छोटी बेटी के साथ उसे लेकर बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहने लगी। वह 2013 में बीमार पड़ गई तो उसे इलाज के लिए पटना लाया गया। उस दौरान वह बुआ के घर रही थी। वहां भी पिता ने उसके साथ हैवानियत की, जिसके बाद से वह मां-बहन के साथ पटना में ही रहने लगी। 

मौसा के घर रहने लगी थी पीड़िता

किशोरी ने बताया कि 2020 के मार्च में पटना से वह वापस राजगीर अपने घर चली गई। आरोपी पिता ने नशे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 2020 के नंवबर की रात भी उसका यौन शोषण किया। इस पर उसने परिवार के अन्य लोगों को भी ये बात बता दी। तब परिवार वालों ने उसे दिल्ली बुआ के घर भेज दिया। मां उसे समझाकर वापस बिहारशरीफ ले आई। यहां किराए के मकान में आरोपी पहुंच गया। उसके मौसा के घर में बेटी और पत्नी को कैद कर दिया। मां, बेटी किसी तरह भागकर पटना पहुंची। 

दिल्ली के उत्तम नगर में रहने लगी थी पीड़िता

पटना से मां दिल्ली पहुंची। यहां उत्तम नगर में किराए के कमरे में रहने लगी। इधर, पीड़िता मौसा के घर पर रह रही थी। यहां भी आरोपी पहुंचकर उसके साथ ज्यादती करता रहा। परेशान होकर उसने मौसा को पूरी कहानी बता दी। इसके बाद मां ने राष्ट्रीय महिला आयोग से गुहार लगाई।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।