लाइव टीवी

Patna Crime News: पटना में लव मैरिज के बाद लड़की घर से लापता, पति का आरोप- दूसरे प्रेमी के साथ हुई फरार

Updated May 26, 2022 | 19:31 IST

Patna Crime News: पटना में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लड़के-लड़की ने अपनी मर्जी से पहले कोर्ट मैरिज किया। उसके बाद दो माह बाद लड़की गायब हो गई है। लड़के का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। वहीं लड़की मां ने थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पटना में लव मैरिज के बाद लड़की लापता (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • लड़की की मां ने थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत कराई दर्ज
  • दोनों ने अपनी मर्जी से की थी कोर्ट मैरिज
  • लड़की के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने पर अन्य लोगों से संपर्क होने की मिली जानकारी

Patna Crime News: राजधानी से एक प्रेम का अजीब मामला सामने आया है। बता दें, पटना में एक युवती अपने प्रेमी के साथ कुछ महीने पहले शादी की, लेकिन शादी के दो माह बाद घर से फरार हो गई। जब लड़की के घर वालों को पता चला है तो लड़की की मां ने थाने में अपनी बेटी की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पति अपनी पत्नी की करतूतों से अजीज आ गया था। पति का आरोप है वह घंटों किसी से मोबाइल पर बात करती थी। पुलिस ने लड़की के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला है। कॉल डिटेल में लड़की के किसी अन्य से संपर्क होने की जानकारी मिली है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना का है। पिपरा के बाजीतपुर के रहने वाली बबीता कुमारी पिपरा के मकसुदपुर निवासी देवेन्द्र यादव के बेटे राजीव रंजन उर्फ अजीत कुमार से प्यार करती थी। कई बार दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी भी हो चुकी थी। इसके बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। जो मामला अभी न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच दोनों ने अपने मर्जी से कोर्ट में लव मैरिज कर ली और दोनों राम कृष्णा नगर जय माता दी मैरिज हॉल के नजदीक किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार के लोग जहानाबाद गए तो अचानक बबीता घर से लापता हो गई। अब पत्नी के घर से लापत होने के बाद पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी और आशिक के साथ भाग गई है। 

पति का आरोप, घंटो करती थी किसी से बात

जानकारी के अनुसार पति का कहना है जिस लड़की ने मुझसे विवाह किया था वह किसी और के साथ फरार हो गई है। मोबाइल पर लगातार वह घंटो किसी से बात करती रहती थी। मैं जब पूछता था तो मुझे अंधेरे में रखने की कोशिश करती थी। वहीं पुलिस ने भी मोबाइल की जो कॉल डिटेल्स निकाली है, उसे पता चलता है कि वे अन्य लोगों के संपर्क में थी। अब इस मामले में लड़की की मां मंजू देवी ने पुलिस से कहा कि मेरी बेटी को उसके पति राजीव ने ही कुछ किया है। मंजू देवी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बबीता को खोजने की गुहार लगाई है। राम कृष्णा नगर थानेदार जहांगीर आलम ने कहा कि पुलिस लड़की के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर जानकारी जुटा रही है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।