लाइव टीवी

Patna Crime News: पटना में शादी के तीसरे दिन यह सच्चाई जान दुल्हन के उड़े होश, पति की खिलाफ दर्ज कराया केस

Updated Jul 25, 2022 | 19:11 IST

Patna Police: पटना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है। आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। शादी के दूसरे दिन ही उसे इस बात की जानकारी हुई थी। महिला थाने में केस दर्ज हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पटना में नई दुल्हन को मिला पति से धोखा, दर्ज कराया केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • महिला ने बताया, पति के दूसरी महिला के साथ हैं अवैध संबंध
  • आरोप, पति का अफेयर चल रहा है भाभी की बहन से
  • नवविवाहिता ने महिला थाने में दर्ज कराया है धोखाधड़ी का केस

Patna News: पति-पत्नी का पावन रिश्ता प्यार और भरोसे की नींव पर टिका हुआ होता है। लेकिन जब इस पवित्र रिश्ते के बीच धोखा, फरेब आ जाएं तो उसका बर्बाद होना निश्चित है। वर्तमान समय में देखा जाए तो शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते अधिकतर रिश्ते टूट रहे हैं। राजधानी पटना से ही एक ऐसा ही मामला सामने निकलकर आया है। जहां एक नवविवाहिता ने महिला थाने में पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

बता दें कि, पीड़िता ने महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए आपबीती सुनाई है। पीड़िता ने कहा-शादी के दूसरे दिन ही पता चला मेरे पति का दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है। बताया कि मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ, मैं सोच भी नहीं सकती थी कि अभी शादी के दो दिन ही हुए हैं और उसके पति का किसी और के साथ संबंध चल रहा है। नवविवाहिता ने बताया कि पति का अफेयर और किसी नहीं भाभी की बहन से ही चल रहा था। उसने बताया कि दोनों को मैंने एक दिन रंगे हाथों पकड़ लिया था।

सास-ससुर ने की पैसे की मांग

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जब मैंने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो मुझे डराया-धमकाया जाने लगा। इतना ही नहीं मुझे कई तरह से प्रताड़ित भी किया गया। साथ ही यह बात जब मैंने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने उल्टा मुझे ही गलत ठहराया। सास-ससुर ने दहेज की मांग करते हुए कहा कि, जाओ पहले मायके से पैसा लेकर आओ, तभी तुमको इस घर में रहने देंगे। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक और महिला ने पति के खिलाफ किया केस

मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह महिला थाने में कंकड़बाग की रहने वाली दूसरी महिला ने भी अपने पति के दूसरी महिला के अवैध संबंध मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि, उसका पति बैंक में नौकरी करता है। उसके पति का बैंक में नौकरी करने वाली साथी महिला से संबंध है इस बात का उसे पता चला है। महिला ने बताया कि पति को मैंने कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।