लाइव टीवी

Danapur-Sahibganj intercity: पटना के लिए अब सफर होगा सुगम, अप्रैल में बदलेगा दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी का समय

Updated Mar 31, 2022 | 22:46 IST

Danapur-Sahibganj intercity: पटना से साहिबगंज जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी है, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी का अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में समय में बदलाव किया जाएगा। साथ ही, इंटरसिटी की रफ्तार में भी इजाफा होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
अब सफर होगा और भी आसान, बदलेगा ट्रेन का समय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पटना से साहिबगंज का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  • दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी के समय में होगा परिवर्तन
  • डाउन मार्ग के समय में कोई बदलाव नहीं, इंटरसिटी की बढ़ेगी रफ्तार

Danapur-Sahibganj intercity: ट्रेन से पटना से साहिबगंज का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल यात्रियों का सफर अब और भी आसान होने वाला है। दरअसल, अप्रैल में दूसरे या तीसरे हफ्ते में डाउन दिशा में दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। साथ ही, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा दानापुर से किऊल जंक्शन तक सफर पहले की तरह बोरिंग भी नहीं होगा। समय भी आसानी से कट जाएगा।

दानापुर से किऊल की दूरी 133 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक का टाइम लग जाता है। लेकिन रेलवे अब इस समय को कम करेगा। अप्रैल महीने में इंटरसिटी डाउन मार्ग में 30 से 35 मिनट देरी से चलेगी। अब तक यह रेल दानापुर से सुबह 4:52 बजे रफ्तार पकड़ती है। नए समय परिवर्तन में दानापुर से 5:25 या 5:30 बजे यह फर्राटा भरेगी। दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी का समय दानापुर से किऊल जंक्शन के बीच में बदला जाएगा।

डाउन मार्ग की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं

याद रहे कि, किऊल से जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज के बीच डाउन मार्ग के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के परिचालन विभाग के अधिकारियों ने भी इंटरसिटी का टाइम परिवर्तन करने पर सहमति दे दी है। अब माना जा रहा है कि, दो से तीन हफ्ते में टाइमिंग चेंज होने की संभावना है। 

दानापुर से भागलपुर ट्रेन के समय में भी होगा बदलाव

इसके अलावा, दानापुर से भागलपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या- 13402, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के समय में बदलाव हुआ है। 1 अप्रैल 2022 से दानापुर और किउल के बीच ठहराव समय में तकनीकी कारणों से दानापुर से शाम 4:05 बजे नहीं चलेगी। अब यह ट्रेन 4:30 बजे रवाना होगी। 4:55 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और करीब 5:15 बजे पटना साहिब से चलेगी। वहीं, 7:15 बजे लखीसराय स्टेशन से चलकर 7:36 बजे तक किउल स्टेशन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन अपने पुराने समय 7:38 बजे प्रस्थान करेगी।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।