लाइव टीवी

Patna Firing : पटना में सरेराह बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, फायर की आवाज के साथ इलाके में फैली दहशत

Updated Jul 16, 2022 | 21:43 IST

Patna Firing : पटना में कुछ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक युवक को सरेआम गोलियां मारकर छलनी कर डाला। घटना क्षेत्र के जक्कनपुर थाना इलाके के सिपारा पुल के पास की है। युवक पर बदमाशों ने गोलियां तब बरसाई जब वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसके बाद इलाके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना में सरेराह युवक को किया गोलियों से छलनी, मौत
मुख्य बातें
  • युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई
  • घटना जक्कनपुर थाना इलाके के सिपारा पुल के पास की है
  • युवक का शव बाइक के फ्यूल टैंक पर पड़ा था

Patna Firing : राजधानी पटना में अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यहां कुछ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक युवक को सरेआम गोलियां मारकर छलनी कर डाला। घटना क्षेत्र के जक्कनपुर थाना इलाके के सिपारा पुल के पास की है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पर बदमाशों ने गोलियां तब बरसाईं, जब वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसके बाद इलाके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोगों का कहना है कि सूचना देने पर भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंंची। जिसके बाद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका शव बाइक के फ्यूल टैंक पर पड़ा था। टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर जक्कनपुर पुलिस को सौंपा। 

पुलिस ने की मृतक की पहचान

पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरने के दौरान युवक बाइक पर मृत पड़ा है। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। इधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान आलम के तौर पर हुई है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी की संख्या कितनी थी। मृतक की हत्या को लेकर क्या करण रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं।

पीठ में लगी गोली

पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद इरफान आलम वैशाली जनपद के गरौल थाना इलाके का रहने वाला था। उसके पीठ में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा। वहीं मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस के मुताबिक युवक बाइक से कहां जा रहा था। उसकी हत्या किसने की व आपस में कोई रंजिश तो नहीं थी। इन सब पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।