लाइव टीवी

Ranchi Opium Smuggler News: रांची पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पकड़ा 666 किलो डोडा, तस्कर मौके से हुए फरार

Updated Jun 23, 2022 | 18:10 IST

Ranchi Opium Smuggler News: रांची पुलिस को नशा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है जिसमें 666 किलो अवैध डोडा लदा हुआ था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गए। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
रांची पुलिस ने डोडा भरा ट्रक पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • ट्रक में 38 बोरे में रखा था अवैध डोडा
  • पुलिस को आते देख तस्कर हुए फरार
  • नामकुम थाने की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Ranchi Opium Smuggler News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास रांची पुलिस ने 666 किलो डोडा बरामद किया है। हालांकि, पुलिस एक भी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। तस्करों ने ट्रक में 38 बोरे में डोडा रखा था और डोडा को खपाने ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को आते देख तस्कर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने टाटा 407 ट्रक के साथ-साथ डोडा भी जब्त कर लिया है।

सूचना मिलने के बाद इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान ट्रक दिखाई दिया। टाटा 407 की जांच करने पर उसमें से 38 बोरे बरामद हुए। इन सभी में करीब 666 किलो अवैध डोडा बरामद किया गया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

मिली जानकारी के अनुसार एक ढाबे के पास टाटा 407 ट्रक खड़ा किया गया था। उसी दौरान नामकुम थाने की पुलिस गाड़ी की जांच कर रही थी। तभी ट्रक पर सवार तीन लोग भागते हुए दिखे तो ट्रक की तलाशी की गई। इसके बाद अवैध डोडा से भरा बोरा बरामद हुआ। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किया गया ट्रक राजा मोड़ के पास खड़ा किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले के बाद फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक छोड़ कर भागने वाले तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

रांची के आसपास के इलाकों में होती है अवैध अफीम की खेती

जानकारी के लिए बता दें कि रांची से सटे कई नक्सली इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जाती है। यहां पर नक्सली भी इस धंधे में शामिल होते हैं। यहीं से कई राज्यों में डोडा की तस्करी का धंधा चलता है। इन जगहों पर पुलिस भी छापेमारी करने से बचती है, क्योंकी नक्सली हमले का डर हमेशा बना रहता है। बता दें कि कई बार संगठित तरीके से पुलिस अभियान चलाकर अफीम की खेती को नष्ट भी करती आ रही है।