लाइव टीवी

आज का राशिफल 02 जून 2021: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे, जॉब में हो सकता है प्रमोशन

Updated Jun 02, 2021 | 05:00 IST

Aaj Ka Rashifal 02 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुंभ राशि में है व शतभिषा नक्षत्र है। कुंभ का स्वामी शनि होता है। सूर्य वृष व गुरु कुंभ राशि में है।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।
  • कुंभ का चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।
  • व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 02 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुंभ राशि में है व शतभिषा नक्षत्र है। कुंभ का स्वामी शनि होता है। सूर्य वृष व गुरु कुंभ राशि में है। आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ कुंभ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कुंभ में चन्द्रमा व गुरु का लाभ कर्क व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज जॉब को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। मंगल व गुरु चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा के दशम गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। कुंभ का चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा।नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु व चन्द्र के द्वादश गोचर से सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

कुंभ- आज शतभिषा में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हरा रंग शुभ है।

मीन- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat