लाइव टीवी

Monthly Horoscope June 2021: कैसा बीतेगा जून का महीना? राशियों पर होगा कई ग्रहों के गोचर का प्रभाव

Updated Jun 01, 2021 | 09:38 IST

मासिक राशिफल, जून 2021: इस माह कई ग्रहों का होने वाला है गोचर और कई सारे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानिए जून महीने का राशिफल- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन पर प्रभाव?

Loading ...
जून 2021 का मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • इस माह परिवर्तित हो रहा है कई ग्रहों का गोचर।
  • 5 जून को सूर्य वृष से मिथुन में करेंगे प्रवेश।
  • 22 जून को शुक्र कर्क में करेंगे प्रवेश।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), जून 2021: जून माह में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित हो रहा है। इस माह के प्रथम दिन सूर्य व राहु वृष में, मंगल, शुक्र व बुध मिथुन में, केतु वृश्चिक में, शनि मकर तथा गुरु कुंभ में है। इस माह के मध्य में 02 जून को मंगल कर्क में, 03 जून को बुध वृष में, 20 जून को गुरु कुम्भ में वक्री तथा 22 जून को शुक्र कर्क में प्रवेश करेंगे।

सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 15 जून को सूर्य वृष से मिथुन में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। आइए अब जानते हैं जून माह में ग्रहों का गोचर प्रभाव व सटीक राशिफल।

पढ़ें जून का मासिक राशिफल (June 2021 Monthly Rashifal):

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: 15 जून के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 06 जून से 12 जून तक  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 15 से 28 जून तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को  सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करें। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: इस माह 15 जून के बाद जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 07 से 22 जून तक  जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।शुक्रवार को चावल का दान करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: इस माह 04से 15 जून के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 10 जून तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।15 जून के बाद सूर्य का मिथुन में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को गुड़ खिलाएं। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: यह माह जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है।07 से 15 जून के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में शनि व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करते रहें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: 15 जून के बाद व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में 02 से 09 जून तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।11 जून तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें ।पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: इस माह 15 जून के बाद आप जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 14 जून के बाद धन आगमन के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: यह माह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता की प्राप्ति का है।14 जून के बाद व्यवसाय  में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।जून के द्वितीय सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। 12 जून से 26 जून के मध्य किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: इस माह जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे 17 जून के बाद व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 15 जून के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है। 06 से 12 जून तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हर गुरूवार को धार्मिक पुस्तक का दान करते रहें।12 के बाद स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 07 जून के बाद जॉब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  बुध व शनि गोचर से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र व सूर्य का गोचर 15 जून के बाद संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। 03से 08 जून तक स्वास्थ्य के प्रति  एलर्ट रहें। नीला व लाल रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: इस माह 10 से 17 जून के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह मकान क्रय करने की  बाधाएं दूर होंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द का दान करें। हनुमान जी जी की उपासना करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: यह माह छात्रों के लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। गुरु व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। 15 जून के बाद सूर्य का  चतुर्थ गोचर जॉब में प्रोमोशन की स्थिति दे सकता है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat