लाइव टीवी

आज का राशिफल 03 जून 2021: कुंभ और तुला राशि के जातकों को आज मिलेगा लाभ, मेष राशि को जॉब में सफलता

Updated Jun 03, 2021 | 05:00 IST

Aaj Ka Rashifal 03 June 2021: वृष राशि के लोग व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध सिंह राशि के लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

Loading ...
आज का राशिफल 03 जून 2021
मुख्य बातें
  • वृष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व मीन के छात्र शिक्षा की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।

Aaj Ka Rashifal 03 June 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुंभ राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुंभ व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वृष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। तुला व मीन के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब वालों को करियर में सफलता मिलेगी। संतान के विवाह को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्ष भरा है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। गणेश जी को लाल वस्त्र, दूर्वा व लड्डू अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए उत्तरदायित्व पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। कुंभ का चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- व्यवसाय में तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। आज चन्द्रमा का तृतीयस्थ गोचर धन के निवेश में लाभ प्रदान करेंगे।

मकर- जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर के कारण शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। शुक्र व बुध जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

मीन- छात्र करियर में सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat