लाइव टीवी

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2020: मेष वाले रियल स्टेट में कर सकते हैं धन का निवेश, आज छात्रों को मिलेगी सफलता

Updated Oct 26, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2020: आज कुंभ व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Loading ...
आज का राशिफल aaj ka rashifal 26 October 2020 horoscope
मुख्य बातें
  • राहु वृष व केतु वृश्चिक में आ चुका है।
  • सूर्य तुला राशि में है और शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • कुंभ राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व कुम्भ राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में आ चुका है।सूर्य तुला राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुंभ व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

तुला व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व सिंह के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आज कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज मंगल व चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। धन का निवेश रियल स्टेट में करें। व्यवसाय में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है।  अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का है। जॉब में एक नया चैलेंज मिलेगा। अनायास यात्रा से बचना होगा ।नीला रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय को नई दिशा देंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज विवाद से बचें। धन का ज्यादा व्यय हो सकता है। चावल  दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग शुक्र व चन्द्रमा के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। संतान की उन्नति से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता काम आएगी। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे।आप घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ अवसर प्रदान करने वाला है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ व्यवसाय के लिए लाभप्रद है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: अपने क्रिएटिविटी को नया आयाम देंगे। धन का आगमन हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर की दाल व गुड़ इत्यादि का दान करें। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर से प्रतियोगी इक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा की स्थिति जॉब में एक सुखद मोड़ लाएगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। किसी विवाद का समाधान हो सकता है। नीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। बड़े भाई से लाभ मिल सकता है। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन प्रत्येक कार्यों में सफलता का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। छात्र अपने करियर को नई दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat