लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 25-31 अक्टूबर: जानिए किन राशियों के लिए शुभ होगा सप्ताह और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

Updated Oct 26, 2020 | 05:26 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 25 October to 31 October
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि की राशि मकर में रहेगा।
  • सप्ताह का सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा।
  • केतु की मौजूदगी अभी वृश्चिक में है।

साप्ताहिक राशिफल 25-31 अक्टूबर 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर निम्नवत है- सूर्य तुला राशि में, बुध तुला राशि में,राहु वृष में, शुक्र कन्या में ,शनि मकर में, गुरु धनु में तथा मंगल मीन राशि में रहेंगे। केतु अभी वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि की राशि मकर में रहेगा। सप्ताह का सूर्योदय  धनिष्ठा नक्षत्र में होगा।

चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है। अब इन्हीं गोचर व नक्षत्र का परिणाम प्रत्येक राशियों पर जानते हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: धार्मिक भावना बनाये रखें। मंगल व सूर्य व्यवसाय को विस्तार देंगे। मंगलवार के बाद समय अनुकूल है।जाँब में सफलता मिलेगी ।धन प्राप्ति में सफल हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है। रविवार को गुड़ व गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। इस सप्ताह जाँब में आपके लिये एक चैलेंज मिलेगा जिसमें आप सफल रहेंगे। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आप इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।धन प्राप्ति से सुखद महसूस करेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। गुरुवार के बाद का समय व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  यह सप्ताह राजनीतिज्ञों  के लिए बहुत सुंदर अवसर प्राप्ति का  है। पीला रंग शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। मंगलवार को गेहूं का दान करें।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सफलता भरा है। जाँब में सब बेहतर होगा। राजनीति में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी।  सफेद रंग शुभ है।भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपके साथ है। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय के लिए एक नया अवसर लेकर आया है।गुरुवार के बाद जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बेहतर  होगी। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।नीला व सफेद रंग शुुभ हैै।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता हैं। सोमवार से बुधवार तक स्वास्थ्य को लेकर  तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक रहेगा।इस वीक गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: आपका यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत बेहतर रहेगा।आत्मबल ही व्यक्ति का सबसे प्रिय मित्र है। जाँब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ दान करें। बुधवार को  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। जाँब में प्रगति व नवीन उत्तरदायित्व का समय है। व्यवसाय के लिए गुरुवार से शनिवार तक का समय बेहतर होगा। मंगलवार को कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: राजनीति से सम्बंधित जातकों के लिए सफलता का समय है।बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा के संयोग बन सकते हैं।हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।जाँब में प्रगति के संकेत हैं।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: आप इस सप्ताह संतान की शिक्षा में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफ़ल रहेंगे। मंगलवार के बाद व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु व चन्द्रमा शिक्षा से सम्बंधित कार्य में सफलता देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा सप्ताह है। बुधवार के बाद जाँब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति कर सकते हैं।लाल रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती में सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat