लाइव टीवी

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2020: धनु राशि के छात्रों को मिलेंगे जॉब के नवीन अवसर, स्वास्थ्य का ये लोग रखें ख्याल

Updated Oct 28, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2020: राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। शनि मकर व सूर्य अभी तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 28 October 2020 today
मुख्य बातें
  • आज मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मेष तथा धनु राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।शनि मकर व सूर्य अभी तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा धनु राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।कर्क व सिंह राशि के जातक  स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

पढ़ें अपना 28 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सफलता भरा है। आर्थिक दृष्टिकोंण से खुश रहेंगे। जॉब में आज का परफार्मेंस उत्साहजनक रहेगा। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्रमा आपके प्रत्येक कार्य को सफल बनाएगा।धन का व्यय हो सकता है। आज आपकी मैनेजमेंट स्किल लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता का है। यात्रा सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले सफलता से उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु का गोचर व्यवसाय में सफलता देगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी तथा आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आत्मबल सफलता में बहुत ही आवश्यक है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्र गोचर आपके भाग्यानुकूल है।जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर जॉब परिवर्तन की दिशा तय कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। 


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी नए अनुबंध को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में भी प्रगति के संकेत हैं।श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज स्वास्थ्य से थोड़ी चिंता हो सकती है। तिल का दान करें। राजनैतिक सम्बन्धों से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा  का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  शनि व चन्द्र गोचर आपके अनुकूल है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु,सूर्य व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से शिक्षा व प्रशासन से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat