लाइव टीवी

आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2020: तुला राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, सचेत रहें मेष राशि के लोग

Updated Oct 29, 2020 | 05:00 IST

आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2020: शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला राशि के जातकों को मिलेगा। जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 29 October 2020 today
मुख्य बातें
  • तुला राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ
  • राजनीति में कन्या व तुला राशि के लोग आज सफल रहेंगे
  • मेष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मीन राशि में है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला राशि के जातकों को मिलेगा। मेष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 29 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में धन का आगमन होगा। चन्द्र गोचर आपकी धार्मिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। क्रोध मत करें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अन्न का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों को संपन्न करने का है। आर्थिक लाभ संभावित है। सिंह राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। ज्यादा यात्रा से बचें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: किसी सन्त के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा।किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: धर्म व आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वालों की जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होगा। बुध वाणी व प्रबंधन का कारक ग्रह है। आपके मृदुभाषी  व्यवहार से लाभ होगा। पॉलिटिशियन  सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज किसी कार्य को पूर्ण करने में संघर्ष की स्थिति होगी।जॉब में उन्नति की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल ,शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव होगा। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में संघर्ष है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: यात्रा से सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर आर्थिक लाभ प्रदान कर सकते हैं। हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat