लाइव टीवी

Horoscope Today, 30 January 2022: बैंकिंग व मीडिया क्षेत्र में तुला व मकर के जातक होंगे सफल, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022
Updated Jan 30, 2022 | 06:23 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022: आज चन्द्रमा का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022
Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022
मुख्य बातें
  • मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है।
  • मिथुन- चन्द्रमा का धनु व सूर्य का मकर गोचर इस राशि के लिए मंगलमय है।
  • कर्क- चन्द्रमा व गुरु अनुकूल है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 January 2022: आज सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा मंगल शुक्र के साथ धनु राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

30 जनवरी 2022 का राशिफल 

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- धनु का शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिकल करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का धनु व सूर्य का मकर गोचर इस राशि के लिए मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा व गुरु अनुकूल है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के मकर व चन्द्र के धनु गोचर से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का धनु गोचर मित्रों से लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

धनु- आज शुक्र मंगल व चन्द्रमा का व सूर्य का मकर गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर- शनि व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मीन- दशम गुरु छात्रों को सफल करेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat