लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी से 05 फरवरी 2022: कन्या व मकर राशि के जातकों को हर काम में होगा लाभ, कर्क व सिंह वालों को मिलेगा प्रमोशन

Updated Jan 30, 2022 | 06:28 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी 2022 से 05 फरवरी 2022: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 30 जनवरी 2022 से 05 फरवरी 2022 तक:  इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य,बुध व शनि मकर राशि में,गुरु कुंभ में,राहु वृष में,शुक्र मंगल धनु तथा राहु वृष में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह वृष व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कुम्भ व मीन के लोग जॉबमें प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

मेष- इस सप्ताह बैंकिंग व आईटी जॉबमें प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे। कर्क व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार का सवा किलो तिल का दान करें।

वृष- इस सप्ताह व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।कम्बल का दान करें।

मिथुन- मंगलवार के बाद का समय जॉबमें उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है।हरा व पीला रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- इस वीक आईटी व मैनेजमेंट जॉबसे जुड़े लोग सफल रहेंगे।जॉबमें प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।नित्य भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।लाल व पीला रंग शुभ है।माघ के पवित्र माह में तिल व कम्बल का दान करें।

Also Read: षटतिला एकादशी के चमत्कारिक महाउपाय, दूर होंगे सारे कष्ट और मिलेगी सफलता

सिंह- इस सप्ताह शुक्र व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुध व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।तिल दान करना शुभ रहेगा।

कन्या- इस सप्ताह जांब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।धन का आगमन होगा।  धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार  को ऊनी वस्त्र का दान करें।

तुला-इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मेष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- इस वीक पॉलिटिक्स में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। गेंहू का दान करें।


धनु- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल व शुक्र के साथ इसी राशि में हैं। प्रत्येक कार्यों में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में सिंह व तुला राशि से लाभ है।हरा व सफेद रंग शुभ है।

मकर- शनि का इस राशि में व शुक्र चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉबव व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।  शनिवार को तिल का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।माता पिता का आशीर्वाद लें।

कुम्भ- मंगलवार के बाद मकर का चन्द्रमा द्वादश होकर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।गुरुवार के बाद चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाएं।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मीन- इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।लाल व पीला रंग शुभ है।शनिवार को तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat