लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 21 नवंबर से 27 नवंबर 2021: मेष व कर्क राशि के जातक बिजनेस में रहें सचेत, जानिए अपना राशिफल

Updated Nov 21, 2021 | 06:06 IST

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 नवंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 21 नवंबर से 27 नवंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • कर्क व मकर राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति।
  • कर्क और वृश्चिक राशियों के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • 2 ग्रहों में कर्क राशि का गोचर है बहुत शुभ।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 21 नवंबर से 27 नवंबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व बुध एक साथ वृश्चिक राशि में, शनि मकर में, गुरु कुंभ में, राहु वृष, मंगल तुला, व शुक्र धनु में तथा केतु वृश्चिक राशि मे गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व कर्क के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क राशि में दो ग्रहों का गोचर शुभ है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 21st November to 27th November 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
मंगलवार के बाद छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस सप्ताह जॉब में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। शुक्रवार के बाद चन्द्रमा व मंगल गोचर स्वास्थ्य बेहतर करेगा। बुधवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग कार्यों में सफलता देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। स्वास्थ्य सुख में भी प्रगति की सम्भावना है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
सूर्य व बुध का खष्ठम गोचर संघर्षमय है। मंगलवार के बाद का समय जब चन्द्रमा इस राशि में आएंगे तो जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर समय रहेगा। धार्मिक यात्रा सम्बन्धित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
गुरु अष्टम व शनि सप्तम गोचर करेंगे। इस वीक बिजनेस में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह सूर्य, बुध व केतु चतुर्थ गोचर रत हैं। गृह कार्यों में विशेष प्रगति है। भगवान शिव उपासना के साथ साथ हनुमान जी की उपासना करते रहें। सोमवार के बाद चन्द्रमा का गोचर एकादश लाभप्रद  होगा। धन के व्यय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
पँचम शनि व खष्ठम गुरु है। इस सप्ताह व्यवसाय में कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह शुक्रवार के बाद धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
सूर्य, बुध व केतु  एकसाथ द्वादश हैं। इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव में रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व सूर्य गोचर शुक्रवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। उच्चाधिकारोयों का सहयोग लाभ करेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
मंगल द्वादश व शनि तृतीय है। जॉब में स्थान परिवर्तन संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। बुधवार के बाद चन्द्रमा का कर्क गोचर लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
शुक्र इस समय इसी राशि में है। जॉब व स्वास्थ्य के लिए अनुकूल सप्ताह है। मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। मंगलवार व गुरुवार को तिल का दान करें। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
शनि इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं। व्यवसाय में लाभ है। मंगल का एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हेल्थ में उतार चढ़ाव रहेगा। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु का इस राशि में व  मंगल का वृश्चिक गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। इस वीक संतान के प्रगति सुख में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:शनि एकादश व गुरु द्वादश रहेंगे। ज्यादा यात्रा से बचना होगा। पॉलिटिशियन लाभान्वित होंगे। सूर्य नवम शुभ फल देंगे। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat