लाइव टीवी

Besan Chilla Recipe: नाश्ते में चाय के साथ लें घर का बना बेसन चीला, पढ़ें पूरी रेसिपी

Updated Dec 03, 2020 | 12:39 IST

बेसन चीला कम समय में झटपट बनने वाला नाश्ता है। इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। देखें इसकी व‍िध‍ि।

Loading ...

बेसन चीला एक नमकीन और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जो अधिकांश घरों में चाय के साथ अक्सर सर्व किया जाता है। इस नमकीन नाश्ते को सभी लोग बहुत चाव के साथ खाते हैं। अगर आपके घर में कोई अचानक गेस्ट आ जाए, तो आप झटपट में बेसन चीला बनाकर चाय के साथ उन्हें सर्व कर सकते हैं। इसे आप अपने बच्चे को टिफिन में लंच के तौर पर दे सकते है। यहां आप देख सकते है, बेसन चीला बनाने का आसान तरीका।

बेसन चीला बनाने की सामग्री

- 2 कप बेसन
- 1 बड़ा कटा हुआ प्याज
- 1 मीडियम साइज का कटा हुआ टमाटर
-1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 टेबलस्पून लहसुन
- 1 टेबलस्पून अदरक
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 टेबलस्पून अजवाइन
- पानी (आवश्यकता)
-  1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया
- तेल

बेसन चीला बनाने की विधि

- बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन रख लें।
- अब बेसन में प्याज, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर, हल्दी, अजवाइन, हरी मिर्च अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर उसे चम्मच से अच्छी तरह   मिला लें।
- जब सारी चीजें अच्छी तरह मिल जाए, तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसका घोल बनाएं।
- घोल बनाते समय यह ध्यान रखें कि घोल पतली नहीं होनी चाहिए।
- जब घोल अच्छी तरह बन जाए, तो उसमें कटा हुआ हरा धनिया पत्ता डालकर उसे मिला लें।
- अब दूसरी तरफ एक पैन को गैस पर धीमी आंच में गर्म करें।
- जब पैन गर्म हो जाए, तो उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे एक टिशू पेपर से अच्छी तरह पोछ लें।
- अब पैन पर बनाएं गए घोल को डालें और कुछ मिनट के लिए उसे ढक कर धीमी आंच पर पकाएं।
- थोड़ी देर बाद उसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसे दूसरी तरफ से पकाएं।
- जब वह अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे गर्म-गर्म पुदीने की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।