लाइव टीवी

MP Police Constable 2022: परीक्षा खत्म, देखें आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट को लेकर जानकारी

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 21, 2022 | 11:57 IST

MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज खत्म हो गई है। अब परीक्षा मंडल जल्द ही संभवत: इसी माह पुलिस कांस्टेबल परिणाम जारी कर सकता है। उम्मीदवार यहां से स्टेट्स व संभावित कटऑफ चेक करें...

Loading ...
MP Police Constable 2022: रिजल्ट जल्द, देखें संभावित कटऑफ की जानकारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे
  • कांस्टेबल रिजल्ट जारी होते ही आप peb.mp.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकेंगे
  • उम्मीदवार यहां आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट डेट को लेकर जानकारी देख सकते हैं।

MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही बड़ अपडेट आने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) Police Constable Result में ज्यादा देरी नहीं की जाएगी। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं 08 जनवरी 2022 से शुरू हो गई थी जबकि आज यानी 17 फरवरी, 2022 को खत्म हो गई हैं। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के प्रमुख जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे यहां भर्ती से जुड़ा स्टेट्स व संभावित कटऑफ चेक कर सकते हैं।

2000 पदों को बढ़ाया गया

MP Police Constable Recruitment Computer Based Written Exam का आज समापन हो गया है। बता दें, राज्य के 13 शहरों में दो शिफ्टों में पेपर का आयोजन किया गया है, चल रही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या में हाल ही मे बदलाव कर दिया गया है, जहां पहले इस भर्ती के माध्यम से 4000 रिक्तियों को भरा जाना था वहीं अब 6000 पदों को भरा जाएगा। यह सभी भर्तियां एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जाएंगी।

साढ़े 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

मीडिया सूत्रों की मानें तो इस परीक्षा के लिए 12,72,305 लोगों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, यानी परीक्षार्थियों की संख्या साढ़े 12 लाख से कही अधिक है। उम्मीदवार इन रिजल्ट्स को peb.mp.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे।

कट-ऑफ (MP Constable Cut-Off 2022)

ध्यान रहे कटऑफ कई फैक्टर पर आधारित होता है, जैसे रिक्तियां कितनी हैं? परीक्षार्थियों की संख्या कितनी है? पेपर की कठिनाई का स्तर क्या है? यहां तक कि राज्य व वर्ग के अनुसार भी कटऑफ अलग अलग होता है।

श्रेणी का नाम अपेक्षित एमपी कांस्टेबल कट-ऑफ 2022
सामान्य 72-78
अन्य पिछड़ा वर्ग 66-72
एससी 58-66
एसटी 52-58

सबसे पहले आएगा यह अपडेट

सबसे पहले आंसर की जारी की जाएगी, जिसके बाद आवेदकों को ऑब्जेक्शन करने का मौ​का दिया जाएगा। यदि आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन आते हैं तो इन पर विचार किया जाएगा, और फिर फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।