लाइव टीवी

Panchang Today, 15 फरवरी 2022 का पंचांग: बजरंगबाण के पाठ करने का है अनन्त पुण्य, जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त

Updated Feb 14, 2022 | 16:19 IST

15 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 15 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें मंगलवार का पंचांग, जानें आज का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

15 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी  तथा पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। मंगलवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 15 फरवरी 2022 
दिवस मंगलवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 06:59 am
सूर्यास्त 06:12 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि  कर्क
करण गरज
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:11 am से12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:26 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:59 pm से 06:29 pm तक

राहुकाल का समय सांयकाल  03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल