लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 फरवरी 2022: 03 और 05 अंक वालों को नौकरी में उन्नति मिलेगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 14, 2022 | 16:04 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 15 फरवरी का दिन?

Loading ...
15 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में उन्नति करेंगे 03 अंक के जातक।
  • 07 अंक वालों के केतु व शुक्र के सपोर्ट से बिगड़े कार्य बनेंगे।
  • बेहतर रहेगी 09 अंक वालों की सेहत।

आज का अंकफल, 15 फरवरी 2022: आज 15 फरवरी 2022 है। 15 का संयुक्त अंक धर्म, भाग्य व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही संघर्ष देता है। यह धन, धान्य व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। आज 15-02-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। शुक्र, शनि व बुध आपस मे परम मित्र हैं। सूर्य व राहु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 15 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र के सपोर्ट से जांब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- शुक्र यूरिन सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में  नामांक 06 का उच्चाधिकारी सपोर्ट करेगा। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- शुक्र यूरिन प्रॉब्लम दे सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी व आज का दिनांक स्वामी शुक्र जॉब में प्रगति का संकेत देता है। व्यवसाय में  भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट के मिलने से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है। केतु व शुक्र के सपोर्ट से बिगड़े कार्य बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शुक्र व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट से सफलता दिलवा सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारी आपके कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल