लाइव टीवी

Vastu Tips: घर पर बीमारियों और दुखों का डेरा डालते हैं ये फूल, कहीं आपके घर में भी तो नहीं?

Updated Apr 28, 2022 | 16:13 IST

Vastu Tips For Flowers: घर की सजावट के लिए हम तरह-तरह के डेकोरेटिव चीजों का प्रयोग करते हैं। इन्ही में से एक है आर्टिफिशियल या नकली फूल। वास्तु के अनुसार नकली फूलों से पूरे परिवार की सेहत खतरे में पड़ जाती है। क्योंकि वास्तु में नकली फूलों को सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है।

Loading ...
Vastu Tips For Home
मुख्य बातें
  • सूखे और नकली फूलों से बिगड़ता है घर का वास्तु
  • नकली फूलों से घर पर होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार
  • जानलेवा और गंभीर बीमारियों का डेरा डालते हैं नकली फूल

Vastu Tips For Artificial Flowers: घर की आंतरिक सजावट के लिए लोग कई तरह के तरीके आजमाते हैं। इसके लिए मंहगी और खूबसूरत शोपीस, फर्नीचर, पेंटिंग, इनडोर प्लाटंस और फ्लावर्स का प्रयोग करते हैं। लेकिन घर को नकली फूलों से सजाने की आदत आपको मंहगी पड़ सकती है। घर को नकली फूलों से सजाना बेहद गलत तरीका माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी ऐसे फूलों से घर को सजाना बेहद अशुभ होता है। इससे आपका घर भले ही खूबसूरत दिखने लगे लेकिन धीरे-धीरे इससे घर पर जानलेवा बीमारियां का डेरा जमने लगता है।

घर की हर छोटी-बड़ी चीजों पर वास्तु का प्रभाव पड़ता है। अगर घर का वास्तु ठीक रहेगा तो घर पर सुख-समृद्धि बनी रहेगी और घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लेकिन घर का वास्तु बिगड़ते ही सारी परेशानियां शुरू हो जाती है। इसलिए घर को सजाते-संवारते समय वास्तु का ध्यान जरूर रखें। इन्हीं में से एक है घर पर फूलों की सजावट, जिसे लेकर लोग अक्सर अनजाने में बड़ी गलती कर देते हैं।

ये भी पढ़ें:  तबीयत सुधारने वाली मेडिसिन से बिगड़ सकता है घर का वास्तु, ऐसी जगहों पर रखने से करें परहेज

इन कारणों से नकली फूलों से नहीं सजाना चाहिए घर

- वास्तु के अनुसार नकली फूलों को घर पर सजाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका दुष्प्रभाव घर के लोगों की सेहत पर पड़ता है।

- सिर्फ बीमारी ही नहीं बल्कि नकली फूलों से घर के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद भी शुरू हो जाते हैं। लड़ाई-झगड़े के कारण संबंध पहले जैसे नहीं रहते और मनमुटाव पैदा हो जाता है, जिससे घर का माहौल धीरे-धीरे खराब होने लगता है।

- माना जाता है कि नकली फूलों के कारण परिवार के लोगों में भी नकलीपन आ जाता है। परिवार के लोगों में झूठ बोलने और दिखावा करने की आदत पड़ जाती है।

- इसके अलावा सूखे फूल यानी पॉटपुरी को भी घर पर रखना अशुभ माना जात है। कहा जाता है कि इससे घर पर मृत ऊर्जा का विस्तार होता है और इसका सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव घर की महिलाओं की सेहत पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: घर में दिखे उल्टी चप्पल तो तुरंत करें सीधी, वरना हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

घर को नकली फूलों से सजाना तो बेहद आसान होता है लेकिन अगर इसकी साफ-सफाई और रख-रखाव सही तरीके से नहीं हुई तो घर पर गंभीर बीमारियों का डेरा बन जाता है। यही कारण है कि वास्तुशास्त्र में सूखे और नकली फूलों को रखने पर सख्त मनाही होती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल