लाइव टीवी

अप्रैल 2022 में नवग्रहों का महाराशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, इनको मिलेगा तगड़ा लाभ

Updated Mar 28, 2022 | 13:02 IST

Navgraha stars transit in April 2022 (नवग्रह 2022 का राशि परिवर्तन): ग्रहों के इस महाराशि परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होने वाला है, इनके जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी।

Loading ...
अप्रैल 2022 में कौन सा ग्रह किस राशि में करेगा परिवर्तन
मुख्य बातें
  • अप्रैल 2022 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।
  • अप्रैल माह में एकसाथ नौ के नौ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
  • ग्रहों के इस महाराशि परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों को होगा बड़ा लाभ।

Navgraha stars transit in April 2022: अप्रैल 2022 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने एक साथ नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसे महाराशि परिवर्तन की संज्ञा दी जा रही है, इसका असर मेष से लेकर मीन राशि तक देखने को मिलेगा। खासकर 5 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि चंद्रमा, सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, वहीं मंगल ग्रह हर दो महीने पर राशि परिवर्तन करता है। लेकिन अप्रैल माह में एकसाथ नौ के नौ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 

पंडित पवन शास्त्री के अनुसार, 7 अप्रैल को मंगल ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे, बुध ग्रह 8 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगा और 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र 17 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस महाराशि परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होने वाला है, इनके जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। तथा व्यापार में मुनाफा होगा और सालों से फंसे पैसे खुद चलकर आपके पास आएंगे। वहीं कई जातकों के जीवन में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि महाराशि परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

चैत्र मास में है गुड़ खाने की मनाही, इन चीजों को भी इस महीने नहीं खाना चाहिए और क्यों

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातकों के लिए महाराशि परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है। महाराशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा व धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और किस्मत के सितारे एक बार फिर आसमान को छुएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए नौ ग्रहों का गोचर काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातक जो भी कार्य करना चाहेंगे उसमें सफल होंगे, जो लोग महीनों से नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उन्हें नौकरी की प्राप्ति होगी। कारोबार में उन्नति से लेकर पैतृक संपत्ति का आनंद भी मिलेगा।

चैत्र मास 2022 के व्रत त्योहार- देखें नवरात्र, राम नवमी, हनुमान जयंती की डेट

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, शुक्र को वैभव का कारक माना जाता है। महाराशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जिस कार्य को पूरा करने का प्रयत्न आप सालों से कर रहे हैं वो इस महीने पूर्ण होगा, अप्रैल का महीना आपके जीवन में खुशियों की बौछार करने वाला हो सकता है। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट मिलेगा। कारोबार में भी आपको मुनाफा मिलेगा तथा अच्छे लोगों से आपके संपर्क भी बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौ ग्रहों का गोचर काफी फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी व समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और भाग्य भी आपका हर प्रकार से साथ देगा। निरंतर कड़ी मेहनत करने वाले लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल