लाइव टीवी

नौकरी और धन का हर संकट होगा दूर, सावन के आखिरी बुधवार को कर ले ये 6 उपाय

Updated Jul 29, 2020 | 07:33 IST

Ganesh Amritwani, Ganpati puja :सावन में शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। सावन के अंतिम बुधवार को गणपति से जुड़े 6 उपाय कर आप धन से जुड़ी हर समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

Loading ...
Ganpati puja in Sawan, सावन में गणपति पूजा
मुख्य बातें
  • गणपति जी को मूंग की दाल से बना लड्डू भोग लगाएं
  • चमेली के तेल में सिंदूर मिला कर गणपति जी को चढ़ाएं
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं

पुराणों में सावन के हर दिन को बहुत खास है। सावन के प्रत्येक सोमवार के साथ ही मंगलवार और बुधवार के दिन शिव परिवार की पूजा का विशेष दिन माना गया है। मंगलवार के दिन देवी पार्वती और बुधवार के दिन गणपति जी पूजा करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। वैसे भी शिवजी की पूजा गणपति पूजा के बिना पूरी भी नहीं मानी जाती है। सावन में भी गणपति जी की पूजा के बाद ही शिवजी का जलाभिषेक करना होता है।

बुधवार क्योंकि गणपति जी का दिन होता है, इसलिए इस दिन सावन में विशेष रूप से इनकी पूजा करनी चाहिए। इस बार सावन का अंतिम बुधवार है, इसलिए इस दिन गणपति जी से जुड़े कुछ खास उपाय कर आप अपनी नौकरी और धन से जुड़ी तमाम समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सावन में करें गणपतिजी से जुड़े ये अचूक उपाय

  1. मनोकामना पूर्ति के लिए : सावन के आखिरी बुधवार के दिन गणपति जी को अपने हाथों से मूंग के लड्डू बना कर प्रसाद में चढ़ाएं। इससे बुध ग्रह से जुड़े कष्ट भी दूर होंगे और बुध ग्रह मजबूत होगा। इससे आपका धन संकट भी दूर होगा।
  2. विघ्न दूर करने के लिए : सावन के आखिरी बुधवार को सुबह 11 या 21 दूर्वा की गांठ चढ़ाएं और गणपति चालिसा का पाठ करें। इससे आपके नौकरी पर आया संकट दूर हो जाएगा।
  3. घर-परिवार में रहती है सुख-शांति : सावन के आखिरी बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश स्त्रोत का कम से कम 11 बार पाठ करें। इससे जीवन में आई हर विपदा दूर हो जाती है। घर में सुख का वास होता है और आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलती है।
  4. समृद्धि और विकास के लिए : सावन बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना बहुत ही शुभफल देता है। ऐसा करने से समृद्धि और विकास के द्वार खुलते हैं।
  5. नौकरी व व्यवसाय की समस्या दूर करने के लिए : बुधवार के दिन गणपति जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। इससे नौकरी और व्यवसाय में आने वाली दिक्कतें दूर होती हैं और शत्रु पक्ष भी कमजोर होता है।
  6. आर्थिक समस्या दूर करने के लिए : बुधवार को हरे रंग की रुमाल में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इसे प्रवाहित करते हुए गणपति जी के मंत्र का जाप करते रहे। इससे आप पर पड़ा कर्ज का बोझ भी दूर होगा और आर्थिक संकट भी दूर होगा।

गणपति जी के ये उपाय सावन मास में ही नहीं हर बुधवार को करने से बहुत पुण्यलाभ मिलते हैं। सावन में ये उपाय तेजी से फलीभूत होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल