लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 18 सितंबर 2021: शनिवार का अंकफल, दिन का भाग्यांक है 05-जानिए अपना अंक राशिफल

Updated Sep 17, 2021 | 21:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार शनिवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है जन्मांक।

Loading ...
अंक राशिफल, Ank Jyotish Numerology
मुख्य बातें
  • 18 सितंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 05।
  • मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य हैं परम मित्र।
  • आज के संयुक्त अंक 09 के मित्र अंक हैं 01, 02, तथा 03।

आज का अंकफल, 18 सितंबर 2021: आज 18 सितम्बर 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

आज 18-09-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 18 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक - 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर  का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध  जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी  राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक - 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 05 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक - 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक - 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध से सम्बंधित द्रव्यों  मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल