लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 मार्च, 2021: आज 28 मार्च 2021 का भाग्यांक है 9, पढ़िए अपना अंकफल

Updated Mar 28, 2021 | 05:55 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 28 March 2021, 28 मार्च का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 का स्वामी ग्रह है सूर्य, 09 का स्वामी ग्रह है मंगल।
  • एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा 28 का संयुक्त अंक।
  • 28 मार्च 2021 का 9 है भाग्यांक।

अंक राशिफल 28 मार्च​: आज 28 मार्च 2021 है। 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। 28 -03- 2021 का भाग्यांक 09 हुआ। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि ,बुध व राहु का मित्र ग्रह है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 28 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व मंगलव्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 09 का सपोर्ट जॉब में नवीन पद की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर विकार से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल 

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 09 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग  जॉब में नवीन अवसर प्रदान करेगा। सूर्य व मंगल का प्रभाव व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब--गुरु व आज का भाग्य स्वामी मंगल जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। भाग्य स्वामी मंगल जॉब में पद परिवर्तन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है। व्यवसाय में नामांक  09 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। सूर्य व गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर प्रसन्न  रह सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी केतु  का सपोर्ट जॉब में प्रोमोशन के लिए सुखद संकेत है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है ।अंक 01 व 09 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख शानदार है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यांक स्वामी भी मंगल है। सूर्य व मंगल जॉब में प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय में सूर्य व मंगल  नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल