लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 4 जून, 2021: वैभव व प्रसिद्धि से जुड़ा है आज का दिनांक, जानिए अपना अंकफल

Updated Jun 04, 2021 | 06:02 IST

Ank rashifal, Today Numerology 4 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज शुक्रवार को आपका दिन।

Loading ...
4 जून अंक राशिफल, 4th June Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • 4 जून 2021 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • आत्मबल ,धर्म, शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है 04 का अंक।
  • आज का भाग्यांक है 06, जिसके मित्र अंक हैं 04, 05 और 08।

4 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 04 जून 2021 है। 04 का अंक आत्मबल ,धर्म, शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तार्किक ,शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 04-06-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है।

शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 4 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सूर्य व शुक्र प्रगति देंगे। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु बोन सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु, राहु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 का स्वामीग्रह शुक्र बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुक्र व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व केतु का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। राहु व शुक्र बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल