लाइव टीवी

Lal Kitab Ke Totke: करियर और नौकरी की सभी परेशानियां होंगी दूर, अपनाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय

Updated Feb 29, 2020 | 07:57 IST

Lal Kitab Ke Upay, Part 2: करियर और नौकरी दोनों ही इंसान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इन्हें संवारने में लाल किताब के उपाय बहुत ही चमत्कारिक असर दिखाते हैं।

Loading ...
Lal Kitab remedies for career and job
मुख्य बातें
  • गुरुवार के दिन गाय को केला खिलाना शुरू करें
  • सोमवार और बुधवार को मछलियों को आटा खिालएं
  • रोज पीपल के पेड़ में जल देने की आदत डालें

Lal Kitab Ke Upay: मन मुताबिक करियर या नौकरी मिलना बहुत ही कठिन होता है और कई बार ये मिल भी जाए तो इसमें इतनी परेशानियां पैदा होने लगती हैं कि इंसान घबरा जाता है और परेशानी में या तो नौकरी छोड़ देता है या तनाव में आ जाता है। यदि आपकी नौकरी पर संकट छाया हुआ है तो आपको लाल किताब के कुछ उपाय जरूर आजमाने चाहिए। ये उपाय इंसान को मानसिक रूप से दृढ़ भी बनाते हैं और संकटों से बचाने में भी चमत्कारिक रूप से असर दिखाते हैं। लाल किताब के उपाय प्रभावशाली और सरल होते हैं। इसलिए इनका असर तुरंत नजर आने लगता है तो आइए जानें कि करियर, नौकरी और व्यवसाय में बेहतर करने के लिए कौन से उपाय काम करेंगे।

लाल किताब के अनुसार जानें, कौन से करें उपाय

  • भगवान शनि और काल भैरव की आराधना करें। नौकरी और जीवन में सफलता प्रदान करने वाले यही दो देवगण हैं। रोजगार, करियर और आजीविका के स्वामी माने गए हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कौवों को भोजन कराएं।
  • जन्म कुंडली का 10वां घर करियर, सफलता और आर्थिक स्थिति का होता है। जो भी ग्रह दसवें या छठवें घर में बैठा है उसकी पूजा करें।
  • कम से कम 43 सोमवार शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। 21 गोमती चक्र भी चढ़ाएं।
  • प्रतिदिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। इससे भगवान शिव और शनिदेव दोनों ही प्रसन्न होंगे।
  • गुरुवार के दिन गाय को केले खिलाएं। यह उपाय आपकी नौकरी में पदोन्नति प्रदान कराएगा।
  • सैलरी में बढ़ोतरी के लिए सोमवार और बुधवार को गेहूं के आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं।
  • महीने में एक बार विकलांग व्यक्तियों को कपड़े और भोजन खिलाएं।
  • यदि मनचाहा करियर या नौकरी पाने में दिक्कत हो रही हो तो भगवान गणेश और देवी दुर्गा की पूजा करें।
  • पक्षियों को सात अनाज (सतनाजा) खिलाएं। यह उपाय आपके करियर और नौकरी के सारे संकट दूर करेगा।
  • करियर में सफलता के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं। गायत्री मंत्र का जप लगातार 11 दिनों तक 108 बार करें। इसकी शुरुआत रविवार से करें।
  • मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें और अपने दाहिने पैर के अंगूठे से लाल तिलक लें और करियर में सफलता के लिए अपने माथे पर तिलक लगाएं।

किसी भी एक उपाय को लगातार कम से कम 21 दिन तक करें। एक साथ कई उपाय न अपनाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल