लाइव टीवी

जैसे ही रुकी बरसात.. डांस करने पहुंच गई एयर होस्टेस, फिर 'छम्मा छम्मा' गाने पर अपने डांस से लगा दी आग

Updated Aug 26, 2022 | 18:56 IST

Air Hostess Dance Video: स्पाइसजेट की एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो से ही काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। उनके फॉलोअर्स भी डांस की बदौलत ही बढ़े हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
एयर होस्टेस डांस
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो
  • बरसात रुकने के बाद एयर होस्टेस ने किया डांस
  • अपने डांस से एयर होस्टेस ने ढा दिया कहर

Air Hostess Dance Video: सोशल मीडिया पर कई लोगों के डांस वीडियो जमकर पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम है एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी का। उमा मीनाक्षी ने एक बार फिर से ऐसा डांस किया है, जिसने बरसात के मौसम में आग लगा दी है। इंंटरनेट सेंसेशन उमा मीनाक्षी का यह डांस सामने आने के बाद उनके चाहने वाले इसे जमकर एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि उमा मीनाक्षी अपने डांस हुनर से सबको चकित करती रहती हैं।

उमा मीनाक्षी के इंस्टाग्राम पर 9 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं। उमा स्पाइसजेट की एयर होस्टेस हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो से ही काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। उनके फॉलोअर्स भी डांस की बदौलत ही बढ़े हैं। अब उनका नया डांस वीडियो इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। इस वीडियो को उनके चाहने वाले जमकर देख रहे हैं। साथ ही साथ इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं। देखें वीडियो- 

एयर होस्टेस का डांस

उमा मीनाक्षी ने इस डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर एक बार फिर सनसनी मचा दी है। उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'चाइना गेट' के जबरदस्त गाने 'छम्मा-छम्मा' पर अपने डांस का हुनर दिखाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बरसात रुकने के बाद उमा मीनाक्षी मैदान पर उतर जाती हैं और अपने डांस से बरसात के मौसम में भी आग लगा देती हैं। जिस गाने पर वह डांस करती हैं, वह बॉलीवुड का हिट नंबर है।

इस गाने पर उर्मिला मातोंडकर ने अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। गाने को अलका याज्ञनिक ने गाया है। आप देख सकते हैं कि उमा ने ब्लैक टॉप और ग्रीन स्कर्ट पहनी हुई है। जो उन पर काफी अच्छी लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स भी पहना हुआ है। यह वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।