लाइव टीवी

इंडियन आर्मी के जवानों ने बॉर्डर पर बजाया सिद्धू मूसेवाला का गाना, सुनकर नाचने लगे पाकिस्तानी सैनिक, Video वायरल

Updated Aug 26, 2022 | 19:28 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के जवान बॉर्डर पर अपनी चौकी में हैं। इस दौरान वह दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना बजाकर उसका आनंद ले रहे होते हैं। दोनों देशों की चौकियां इतनी नजदीक बनी हुई थीं कि पाकिस्तानी सेना के जवानों को भी यह गाना सुनाई देने लगता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारत पाक सेना के जवान
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो
  • बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों ने बजाया गाना
  • सुनकर नाचने लगे पाकिस्तानी सैनिक

Viral Video: भारतीय संगीत के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। पाकिस्तान में तो हमेशा से भारतीय संगीत और गाने पसंद किए जाते रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो ने बॉर्डर पर खड़े भारत और पाकिस्तानी सेना के जवानों को एक कर दिया। वीडियो भारत पाकिस्तान बॉर्डर का (India Pakistan Border) का है। वीडियो में बॉर्डर पर दोनों देशों के जवान तैनात नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के जवान बॉर्डर पर अपनी चौकी में हैं। इस दौरान वह दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना बजाकर उसका आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों की चौकियां इतनी नजदीक बनी हुई थीं कि पाकिस्तानी सेना के जवानों को भी यह गाना सुनाई देने लगता है। इसके बाद वह भी गाने पर भांगड़ा करते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। देखें वीडियो- 

डांस करते दिखे भारत-पाक सेना के जवान

वीडियो को IPS एचजीएस धालीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सीमा पर बज रहा सिद्धू मूसेवाला का गाना विभाजन की दूरियों को खत्म करता हुआ।' आप साफ देख सकते हैं कि दोनों देशों के जवान अपनी-अपनी चौकी पर तैनात हैं। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला का पंजाबी गाना बज रहा होता है। यह गाना सुनकर दोनों देशों के ही जवान इस पर डांस करते नजर आते हैं।

आप देख सकते हैं कि भारतीय सेना के जवान गाना सुनकर थिरकते हैं और जब कैमरे जूम होता है तो पाकिस्तानी सेना के जवान भी अपने हाथ ऊपर उठाकर डांस करते नजर आते हैं। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी इस मामले की जांच चल रही है।