लाइव टीवी

Video: किचन में घुसे गुस्सैल सांप ने मचाया आतंक, पकड़ने गए शख्स पर कर दिया हमला और फिर..

Updated Aug 07, 2022 | 10:26 IST

Snake in Home: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खतरनाक और जहरीला कोबरा घर के किचन में घुस जाता है। वह बाहर निकलने का नाम नहीं लेता है। इस दौरान वह काफी आतंक मचाता है। वह किचन में रखे बर्तनों के पीछे छिपता नजर आता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • सांप का ऐसा खतरनाक वीडियो नहीं देखा होगा आपने
  • घर के किचन में पहुंच गया था गुस्सैल सांप
  • पकड़ने आए शख्स पर कर दिया हमला

Snake in Home: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत पतली हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुस्सैल सांप घर की रसोई में घुस जाता है। इसके बाद वह ऐसा उत्पात मचाता है। जिसे देखकर घर के लोगों की रूह कांप जाती है। इसके बाद वह सांप पकड़ने वाले को बुलाते हैं। इसके बाद का नजारा हैरान करने वाला है।

वीडियो को यूट्यूब (YouTube) पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'बरसो बाद मिला इतना गुस्सैल और खतरनाक चंद्र नाग वो भी रसोई में, गुस्साए थूकने वाले मोनोकल्ड कोबरा (Monocled Cobra) को बचाया।' वीडियो में आप सांप का गुस्सा देखकर डर जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खतरनाक और जहरीला कोबरा घर के किचन में घुस जाता है। वह बाहर निकलने का नाम नहीं लेता है। इस दौरान वह काफी आतंक मचाता है। वह किचन में रखे बर्तनों के पीछे छिपता नजर आता है। देखें वीडियो- 

रेस्क्यू करने आए शख्स पर फुफकार मारता है सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सांप को रेस्क्यू करने वाले को बुलाया जाता है। तो वह रेस्क्यू करने वाले पर हमला करने की कोशिश करता है। आप सांप की फुफकार सुनकर कांप जाएंगे। हालांकि रेस्क्यू करने वाला शख्स पीछे नहीं हटता है। आप देख सकते हैं कि सांप (Snake) और रेस्क्युअर के बीच काफी देर तक तनाव चलता रहता है। सांप कभी बर्तनों के पीछे छिपता तो कभी सिलेंडर की तरफ भागता है। हालांकि रेस्क्युअर हार नहीं मानता और कड़ी मेहनत के बाद सांप को पकड़कर ही दम लेता है। सांप काफी गुस्से में नजर आता है। ऐसा लगता है कि मौका पड़ने पर वह किसी को भी मौत के घाट उतार सकता है।

अंत में सांप को एक कंटेनर में बंद कर दिया जाता है। आप देख सकते हैं कि छोटी सी चूक सांप पकड़ने आए शख्स का खेल खत्म कर सकती थी। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो को यूट्यूब चैनल MIRZA MD ARIF पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।