लाइव टीवी

किंग कोबरा को देखकर लाया ऐसी चीज, पलभर में कंट्रोल में आ गया दुनिया का सबसे जहरीला सांप

Updated Jun 18, 2022 | 20:03 IST

King Kobra Viral Video: सोशल मीडिया पर लड़के की दिलेरी को खूब सराहा जा रहा है। शायद यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बहुत ज्यादा देख रहे हैं। वीडियो एक घर के भीतर का लग रहा है। लड़के के घर में घुसते ही उसे फन फैलाये किंग कोबरा बैठा मिलता है। सांप को देखते ही लड़का भागता नहीं है, बल्कि उसे पकड़ने का जुगाड़ लगाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स ने ऐसे पकड़ा सांप
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • शख्स ने देखते ही देखते किंग कोबरा को किया कंट्रोल
  • शख्स ने हाथ में लिए डिब्बे से कोबरा को किया कंट्रोल

King Kobra Viral Video: किंग कोबरा को देखते ही भाग खड़े होने वालों को तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या किसी इंसान को किंग कोबरा से खेलते देखा है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का खतरनाक किंग कोबरा से खेलता नजर आ रहा है। किंग कोबरा को सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। लेकिन वीडियो में दिख रहा लड़का इस खतरनाक सांप को मजे-मजे में काबू कर ले रहा है। 

छोटी सी चीज से किंग कोबरा को किया कंट्रोल

सोशल मीडिया पर लड़के की दिलेरी को खूब सराहा जा रहा है। शायद यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बहुत ज्यादा देख रहे हैं। वीडियो एक घर के भीतर का लग रहा है। लड़के के घर में घुसते ही उसे फन फैलाये किंग कोबरा बैठा मिलता है। सांप को देखते ही लड़का भागता नहीं है, बल्कि उसे पकड़ने का जुगाड़ लगाता है। लड़का बड़ी ही बहादूरी से प्लास्टिक का एक खाली डिब्बा उठाता है और सांप को चकमा देना शुरू करता है। थोड़ी देर सांप से खेलते हुए लड़का डिब्बे को सांप के मुंह के पास ले जाता है। देखें वीडियो- 

लड़के की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग

इसके बाद देखते ही देखते लड़का खतरनाक किंग कोबरा के फन को डिब्बे में बंद कर देता है। इसके आगे क्या हुआ ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर खतरनाक किंग कोबरा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ज्यादातर लोग लड़के की बहादुरी को देखकर हैरान हैं। rasal_viper नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में इंस्टाग्राम यूजर्स ने किंग कोबरा को देख भोले बाबा को याद किया है।