लाइव टीवी

ATM में घुसकर गाय ने किया गोबर और मचा दिया छीछालेदर, शख्स ने नाक बंद करके निकाला कैश, VIDEO

Updated Sep 23, 2022 | 13:24 IST

Video Viral: गाय ने ATM के भीतर गोबर कर दिया था और ऐसा छीछालेदर मचाया था कि शख्स को नाक बंद करके एटीएम से कैश निकालने पड़े। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एटीएम मशीन
मुख्य बातें
  • ATM में पैसे निकालने गया था शख्स
  • गाय ने मचा रखा था छीछालेदर
  • ATM को ही बना लिया था अपना घर

Video Viral: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक ATM से एक शख्स पैसे निकालने पहुंचा था। इस दौरान ATM के अंदर उसने जो नजारा देखा। उसे देखकर शख्स के होश ही उड़ गए। दरअसल, ATM के भीतर एक गाय लेटी हुई थी। एक तरह से गाय ने ATM को अपना घर बना लिया था। गाय ने ATM के भीतर गोबर कर दिया था और ऐसा छीछालेदर मचाया था कि शख्स को नाक बंद करके एटीएम से कैश निकालने पड़े। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एटीएम बूथ के भीतर कैश निकालने के लिए पहुंचा है। इस दौरान शख्स अपने नाक बंद करके पैसे निकाल रहा है। वहीं एटीएम के पास ही एक गाय लेटी हुई है। आप देख सकते हैं कि गाय ने पूरे एटीएम के भीतर गोबर से गंंदगी मचा रखी है। वह बड़े ही मजे में लेटी हुई नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि गाय ने एटीएम मशीन को अपना परमानेंट घर बना लिया हो। देखें वीडियो- 

शख्स ने बंद की है नाक

आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपनी टीशर्ट से अपना मुंह बंद किया हुआ है और पैसे निकालने की कोशिश कर रहा है। शख्स के भतीजे ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। उसने अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से वीडियो सब जगह वायरल हो गया है। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। यहां तक कि भतीजा भी खुद की हंसी नहीं रोक पा रहा है। वह मोबाइल के कैमरे में घटना को कैद करते समय भी जोर-जोर से हंस रहा था।

आप देख सकते हैं कि गाय ने फर्श पर तो गोबर किया ही है, बल्कि अपनी पूंछ से उसने ATM मशीन से ऊपर भी गोबर फैला दिया है। इससे पूरे का पूरा बूथ गमगमा गया है। आप देख सकते हैं कि पैसे निकालने आया शख्स बेचारा किसी तरह अपने मुंह-नाक बंद करके कैश निकालता है और वहां से निकल जाता है।