लाइव टीवी

दिल्ली, मुंबई में नाइट कर्फ्यू, नेटिजन्स ने लिए मजे, बनाए मजेदार मीम्स

Updated Apr 08, 2021 | 12:22 IST

नाइट कर्फ्यू को लेकर नेटिजन्स ने मजेदार मीम्स बनाए हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। लोगों ने पूछा है कि क्या कोरोना दिन के समय सोता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल्ली, मुंबई में नाइट कर्फ्यू, नेटिजन्स ने लिए मजे।

नई दिल्ली : कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा वृद्धि होने के बाद महाराष्ट्र और दिल्ली सरकारों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू लागू किया है। दिल्ली में में रात 10 बजे और सुबह पांच बजे के बीच घर से निकलने की मनाही है। जबकि मुंबई में यह पाबंदी रात आठ बजे से सुबह सात बजे के लिए है। इस समय केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही घर से बाहर निकल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें ई-पास रखना होगा। रात में लगी इस पाबंदी को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

खूब पसंद किए जा रहे नाइट कर्फ्यू पर बने मीम्स
नाइट कर्फ्यू को लेकर नेटिजन्स ने मजेदार मीम्स बनाए हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। लोगों ने पूछा है कि क्या कोरोना दिन के समय सोता है और रात में जग जाता है? नाइट कर्फ्यू की घोषणा होने के बाद फेसबुक और ट्विटर पर मीम्स भरे पड़े हैं। मजाकिया और तंज कसने वाले इन मीम्स पर लोग अजग-गजब और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पर हैशटैग के साथ नाइट कर्फ्यू पर भी ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू की घोषणा पर बने कुछ मजेदार मीम्स इस प्रकार हैं-


मुंबई में वीकेंड पर लॉकडाउन
मुंबई में गत सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया। यहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लोगों को घरों में रहना होगा जबकि वीकेंड शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। आर्थिक राजधानी मुंबई पर लगी इस पाबंदी पर भी लोगों ने मीम्स बनाए हैं। 


दिल्ली में जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट

दिल्ली में प्राइवेट डॉक्टरों, नर्सों एवं चिकित्साकर्मियों को अपने पहचान पत्र के साथ रात के समय यात्रा करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं एवं इलाज के लिए लोग रात के समय निकल सकते हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़ी लोगों को भी नाइट कर्फ्यू के दौरान छूट मिली हुई है।