लाइव टीवी

अंग्रेज मां-बाप ने अपने बच्चे का नाम रखा पकोड़ा, भारत के लोगों ने लिए ऐसे-ऐसे चटखारे, पढ़कर आएगा मजा

Updated Sep 04, 2022 | 11:12 IST

Viral News: ज्यादातर लोग अपने बच्चे का नाम किसी ईश्वर से जोड़कर रखते हैं। हालांकि, एक अंग्रेज कपल ने अपने बच्चे का ऐसा नाम रख दिया, जिसके बाद भारत के लोग मजे लेने लगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
बच्चे का नाम पकोड़ा
मुख्य बातें
  • इंडियन डिश पर रखा ब्रिटेन के माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम
  • मां-बाप ने अपने बच्चे का नाम रख दिया पकोड़ा
  • सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं लोग

Viral News: किसी के घर में बच्चा पैदा होता है तो उस बच्चे के नामकरण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती है। काफी रिसर्च करने के बाद लोग अपने बच्चे का नाम रखते हैं। कई लोग तो काफी सोच-विचार के बाद अपने बच्चे का नाम रखते हैं। ज्यादातर लोग अपने बच्चे का नाम किसी ईश्वर से जोड़कर रखते हैं। हालांकि, एक अंग्रेज कपल ने अपने बच्चे का ऐसा नाम रख दिया, जिसके बाद भारत के लोग मजे लेने लगे।

ब्रिटेन के कपल ने अपने बच्चे का नाम भारतीय डिश पकोड़े के नाम पर 'पकोड़ा' रख दिया। इसकी चर्चा अब सोशल मीडिया में जमकर हो रही है। बता दें कि आयरलैंड के न्यूटाउनबे में एक फेमस रेस्टोरेंट कैप्टन टेबल है। इस रेस्टोरेंट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। फेसबुक पोस्ट में रेस्टोरेंट की तरफ से बताया गया कि एक अंग्रेज कपल अक्सर वहां आते हैं।इस अंग्रेज कपल ने अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम रेस्टोरेंट की एक फेमस डिश के नाम पर रखा है।

पसंद आई थी पकोड़ा डिश

रेस्टोरेंट ने बताया कि इस डिश का नाम ‘पकौड़ा’ है। इसे हम मानसून में चाय के साथ एंजॉय करते हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट ने नवजात बच्चे की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में आपका स्वागत है पकोड़ा! हम आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकते!' रेस्टोरेंट ने बच्चे की फोटो के साथ एक बिल स्लिप की तस्वीर भी शेयर की। इसमें रेस्टोरेंट में मिलने वाले कुछ व्यंजनों के नाम भी लिखे हुए थे, जिसमें पकौड़ा भी था।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोग न्यू बॉर्न बेबी को बधाई संदेश देने लगे। इसके साथ ही भारत के लोग बच्चे के नाम पर मजेदार प्रतिक्रिया देने लगे। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बढ़िया मजाकिया नाम है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब लोग इस बच्चे को चटनी के साथ सर्व करेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि मैने अपने बच्चों का नाम ऐसा नहीं रखा।'