लाइव टीवी

Video: प्लेन चुराकर दे डाली मॉल पर क्रैश कराने की धमकी, जब खत्म हो गया ईंधन तो किया हैरान करने वाला काम

Updated Sep 04, 2022 | 09:49 IST

Plane Video: हाइजैक करने के बाद चोर लगातार प्लेन को आसमान में खतरनाक तरीके से घुमा रहा था। इसके बाद जब प्लेन का ईंधन खत्म हो गया तो हाइजैकर ने हैरान करने वाला काम किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
प्लेन हाइजैक
मुख्य बातें
  • अमेरिका से सामने आई हैरान करने वाली घटना
  • मिसिसिपी में एक शख्स ने चुरा लिया 9 सीटर प्लेन
  • सुपरमार्ट पर क्रैश कराने की देता रहा धमकी

Plane Video: अमेरिका में उस समय दहशत फैल गई, जब मिसिसिपी में एक चोर 9 सीटर प्लेन को चुरा ले गया। यही नहीं वह इस प्लेन को खतरनाक तरीके से लगातार टुपेलो शहर के ऊपर उड़ाता रहा। इसके अलावा उसने प्लेन को वॉलमार्ट सुपरमार्केट में क्रैश करवाने की धमकी भी दे डाली। जैसे ही यह बात अधिकारियों के सामने आई, हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने वॉलमार्ट सुपरमार्केट और उसके पास स्थित एक अन्य शोरूम को खाली करवा लिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

ईंधन खत्म होने के बाद किया ऐसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर लगातार प्लेन को आसमान में खतरनाक तरीके से घुमा रहा है। शनिवार की सुबह अचानक यह प्लेन टुपेलो एयरपोर्ट से गायब हो गया। इसके बाद प्लेन चुराने वाले ने मिसिसिपी शहर में स्थित वॉलमार्ट सुपरमार्केट पर क्रैश कराने की धमकी दे दी। प्लेन ने लगभग पांच बजे चक्कर लगाना शुरू किया और कई घंटों तक हवा में चक्कर लगाता रहा। हालांकि, जब प्लेन का ईंधन खत्म हो गया तो चोर ने प्लेन को टुपेलो से करीब 60 मील दूर एक खेत में लैंड कर दिया। देखें वीडियो- 

पुलिस ने हाइजैकर को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पायलट को गिरफ्तार कर लिया। 'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे अधिकारियों को सूचना मिली कि प्लेन का पायलट मिसिसिपी के टुपेलो के ऊपर से उड़ान भर रहा है। इसके बाद प्लेन हाईजैक की चेतावनी मिली। चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने टुपेलो के वॉलमार्ट तथा डॉजेस कार डीलरशिप के स्टोर को खाली करवा लिया।

टुपेलो पुलिस ने बताया कि प्लेन चुराकर पायलट ने E911 के साथ संपर्क किया। उसने वेस्ट मेन पर स्थित वॉलमार्ट पर प्लेन को क्रैश कराने की धमकी दी। यह प्लेन किंग एयर यूटिलिटी एयरक्राफ्ट था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रह वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर इसे शहर के आसपास आड़े-तिरछे तरीके से उड़ा रहा है।