लाइव टीवी

'भारत की लड़की' का जब 'पाकिस्तान की लड़की' पर आ गया "दिल", फिर...मामला है दिलचस्प, तस्वीरें VIRAL

Updated Jul 24, 2022 | 12:04 IST

Pakistan girl indian girl marriage:एक भारतीय लड़की और एक पाकिस्तानी लड़की की लव स्टोरी वायरल की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई, हालांकि दोनों साल 2019 में शादी रचा चुकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बताते हैं कि साल 2014 में दोनों एक दूसरे से एक इवेंट में मिले थे (फोटो साभार-biancamaieli_Instagram)

Indian girl Biancas married Pakistan girl Saima:भारत पाकिस्तान मुल्क के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है वहीं साल 2019 में एक भारतीय लड़की ने पाकिस्तान की एक लड़की से शादी साल 2019 में रचाई थी, उस वक्त उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
 
भारतीय लड़की का नाम बियांका है और वो कोलंबियन-इंडियन हैं वहीं पाकिस्तान की लड़की का नाम साइमा है और वो पाकिस्तान मूल की है। बताते हैं कि दोनों के बीच लंबा रिलेशन रहा फिर साल 2019 में दोनों ने अमेरिका में शादी रचा ली थी।

बताते हैं कि साल  साल 2014 में अमेरिका में एक इवेंट के दौरान बियांका की मुलाकात साइमा के साथ हुई थी दोनों अमेरिका में रहती हैं,सोशल मीडिया पर इन दोनों की लव स्टोरी के खूब चर्चे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर बियांका ने शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया था।

शादी में साइम मांग में टीके के साथ साड़ी पहनी नजर आईं थीं

शादी के वक्त दोनों की शादी की ड्रेस काफी पसंद की गई थी,वेडिंग में सायमा ने ब्लैक और गोल्डन एंब्रायडरी वाली शैरवानी पहनी थी जिसके साथ उनसे मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था और साथ में मोतियों की माला पहनी थी। इसके साथ उसने गोल्ड एवियेटर भी कैरी किया था वहीं ग्रैंड वेडिंग में बियांका ने गोल्ड एंब्रायडरी और हाथी दांत से बनी हैवी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उसने खूबसूरत मोतियों की माल , चूड़ियां और मांग-टीका पहना था। बताते हैं कि यह शादी दोनों युवतियों के परिवारों की मर्जी से हुई थी और शादी में खूब धूम-धड़ाका हुआ था।

लंबे समय तक किया था एक दूसरे को डेट

बताते हैं कि साल 2014 में दोनों एक दूसरे से एक इवेंट में मिले थे और तभी से  से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे पांच सालों तक उन्होंने एक दूसरे को डेट किया और बाद में साल 2019 में अमेरिका के कैलिफॉर्निया में शादी कर ली, बियांका और साइमा ने जब शादी की थी तो उनकी कहानी और तस्वीरें दोनों सोशल मीडिया पर छा गईं थीं।

बियांका और सायमा ने साल 2019 में अमेरिका में शादी रचाई थी खास बात ये कि दोनों युवतियां का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि धर्म भी एक दूसरे से अलग है, बियांका क्रिश्चियन हैं और वहीं उनकी पार्टनर साइमा मुसलमान है।

फोटो साभार-biancamaieli (Instagram)