लाइव टीवी

बॉडीबिल्डर ने अपने ही सेक्स डॉल संग रचा ली शादी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीर

Updated Nov 26, 2020 | 11:57 IST

कजाकिस्तान में एक बॉडीबिल्डर ने अजीब काम कर डाला। उसने अपने ही सेक्स डॉल से शादी कर ली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Loading ...
कजाकिस्तान में एक शख्स ने अपने ही सेक्स डॉल से शादी रचा ली।
मुख्य बातें
  • शादी के बंधन में बंधने से पहले आई कई अड़चनें
  • प्रपोज करने के एक साल बाद Tolochko ने अपने सेक्स डॉल के साथ कर ली शादी
  • शादी से पहले डॉल की हुई प्लास्टिक सर्जरी

नई दिल्ली: यह दुनिया कई अनोखी चीजों से भरी हुई है, यहां तरह-तरह की चीजें होती रहती हैं जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। डॉल यानी गुड़ियां को जहां हम बच्चों के मनोरंजन का एक हिस्सा माना करते थे, अब वहीं डॉल बच्चों के खिलौने से निकलकर इंसान के जीवन साथी का रूप ले रही है। ऐसा ही कुछ कजाकिस्तान के रहने वाले बॉडीबिल्डर के साथ हुआ है जिसका नाम Yurii Tolochko है।

क्या है पूरा मसला?

कजाकिस्तान के रहने वाले बॉडीबिल्डर के पास मार्गो नाम की एक सेक्स डॉल है जिससे उसने हाल ही में शादी कर लिया है। Tolochko और मार्गो के शादी का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह तस्वीरें हैरान कर रही है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

मार्च में शादी करने का था प्लान

Tolochko ने 2019 में ही मार्गो को प्रपोज किया था जिसके बाद वह मार्च में उससे शादी करने वाला था लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण उसको अपना यह है प्लान टालना पड़ा।

फिर से एक अड़चन का करना पड़ा सामना

कोरोनावायरस की वजह से शादी का प्लान टलने के बाद अक्टूबर में फिर से शादी का मुहूर्त निकला था जब Tolochko अपने सेक्स डॉल मार्गों के साथ शादी करने वाला था। लेकिन ट्रांसजेंडर द्वारा निकाली गई रैली में उनके ऊपर हमला किया गया था, जिसके बाद उन्हें अपना यह प्लान वापस स्थगित करना पड़ा था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  शादी के लिए प्रपोज करने से पहले मार्गों के साथ Tolochko 8 महीने से रिलेशनशिप में था। शादी करने से पहले Tolochko अपनी सेक्स डॉल मार्गो में कुछ बदलाव करने के लिए क्लीनिक ले गया था। उसे लगता था कि मार्गो अपने लुक को लेकर थोड़ी परेशान है। "जब मैंने उसकी फोटो दुनिया को दिखाई, तब बहुत आलोचना हुई थी जिसके वजह से वह परेशान हो गई थी इसीलिए हमने सोचा कि प्लास्टिक सर्जरी करवानी चाहिए। वह अब काफी बदल गई है। पहले यह स्वीकार करना थोड़ा कठिन था लेकिन बाद में मुझे इसकी आदत हो गई थी। वह एक असली क्लीनिक था जिसमें असली डॉक्टर्स थे " Tolochko ने कहा।

इससे पहले भी हुई है डॉल से शादियां

ऐसी खबरें पहले भी आ चुकी है। पिछले साल की ही बात है, अमेरिकी मूल की एक औरत ने अपने जोंबी डॉल के साथ विवाह कर लिया था। उसने बताया था कि उसका यह डॉल 37 साल का है। ऐसा ही कुछ टाइवरटन, रोड आइलैंड में रहने वाली Felicity Kadlec ने किया था। उसने अपनी डॉल Kelly Rossi के साथ शादी कर लिया था जिसका पूरा खर्चा 35,000 आया था। शादी में 4 परिवार के सदस्यों के साथ 8 दूसरी डॉल्स भी शामिल हुई थीं।