लाइव टीवी

10 December history: आज की तारीख में दर्ज हैं कई ऐतिहासिक घटनाएं, जानिये देश-दुनिया में क्‍या-क्‍या हुआ आज

Updated Dec 10, 2020 | 07:08 IST

Aaj Ka Itihas, 10 December: देश-दुनिया के इतिहास में 10 दिसंबर को कई महत्‍वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं। जानिए इस दिन कौन सी महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं और क्या है आज का इतिहास।

Loading ...
10 दिसंबर का दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई मायनों में खास
मुख्य बातें
  • जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म
  • आज के दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
  • नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन

नयी दिल्ली।  मानवाधिकार संरक्षण के लिहाज से 10 दिसम्बर के दिन का खास महत्व है। इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।
दस दिसंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1878 : जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म।
1878 : चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।
1896 : नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।
1898 : पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
1902 : तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।
1950 : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।
1992 : गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।
2001 : दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
2007 : क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2016 : तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।