लाइव टीवी

दांतों से बोतल खोल इस तरह शराब गटकने लगा बंदर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Monkey Viral Video Monkey drink liquor Funny Viral Video in Hindi
Updated Oct 15, 2021 | 11:09 IST

Monkey Funny viral Video: आमतौर पर बंदर को आपने लोगों को परेशान करते हुए देखा होगा या फिर चीजों को बर्बाद करते देखा होगा। कई बार तो बंदर इस तरह से लोगों को परेशान करता है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। लेकिन, बंदर के इस रूप को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

Loading ...
Monkey Viral Video Monkey drink liquor Funny Viral Video in HindiMonkey Viral Video Monkey drink liquor Funny Viral Video in Hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बंदर तो टुन हो गया...
मुख्य बातें
  • मजे से शराब गटक रहा था बंदर
  • बंदर का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें ऐसी होती है, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ चीजों को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं और कईयों का तो दिन बन जाता है। बंदर का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिस पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। क्योंकि, जिस तरह से बंदर शराब गटक रहा था उसे देख लोग दंग रह गए।

आमतौर पर बंदर को आपने लोगों को परेशान करते हुए देखा होगा या फिर चीजों को बर्बाद करते देखा होगा। कई बार तो बंदर इस तरह से लोगों को परेशान करता है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। लेकिन, बंदर के इस रूप को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बंदर सड़क पर आराम से बैठा हुआ है उसके हाथ में शराब की एक बोतल है। बड़े मजे से दांतों से पहले बंदर ढक्कन को खोलता है और फिर गटा गट शराब पीने लगता है। देखें वीडियो...

हमका पीनी है...

बंदर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग हैरान भी हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'deepakjangra383' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये तो टुल हो गया बॉस'। एक अन्य ने लिखा, 'ये तो हेवी ड्राइवर है'। आपको बंदर का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।