लाइव टीवी

World Environment Day 2020: विश्व पर्यावरण दिवस पर दें अपने प्रियजनों को दें ये खास Wishes

Updated Jun 05, 2020 | 09:33 IST

World Environment Day 2020 Wishes in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस, एक खास दिन जो हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने की याद दिलाता है, इस खास दिन पर अपनों को दें शुभकामनाएं।

Loading ...
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, इस बार थीम 'जैव विविधता' रखी गयी है, दुनियाभर में पर्यावरण को समर्पित यह खास दिन इंसानों को प्राकृतिक वातावरण के प्रति सचेत करने के लिए मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है, जब उन्‍हें इनके संरक्षण की याद दिलाई जाती है। 

पर्यावरण को समर्पित यह खास दिन हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के लिए प्रेरित करता है।वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 

1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं

'विश्व पर्यावरण दिवस' का क्या है महत्व 

पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।

'विश्व पर्यावरण दिवस' पर  Wishes-

1-चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
Happy World Environment Day


2-पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो,
पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो,
कुछ तो अब शर्म करो,
पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो,
Happy World Environment Day

3-चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन, कैसे बचाएँ हम अपना पर्यावरण?
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ, तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
Happy World Environment Day

4-हर आदमी की जरूरत है
पृथ्वी पर्याप्त प्रदान करता है
हर आदमी की जरूरत को पूरा करें,
लेकिन हर आदमी के लालच नहीं
खुद को बचाने के लिए पर्यावरण बचाओ

5-विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं
अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं
पॉलिथीन का प्रयोग न करे और
बाजार घर से थैला लेकर जाएँ
Happy World Environment Day

6-मानव जीवन है खतरे में
इसमें है हम सबकी समझदारी
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे
पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी
Happy Environment Day

7-अपनी दुनिया को साफ और हरा रखें
पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ
स्वच्छ शहर, ग्रीन सिटी
हैप्पी वर्ल्ड पर्यावरण दिवस 2020

8-पेड़-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली
पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट
ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
पर्यावरण बचाएं,

9-धरती को एक हरा भरा इलाका बनाएं।
जहां हर प्राणी चैन से रह पाए,
कोई भी इंसान भूखा न जाए।

 10-ग्लोबल वार्मिंग से, खतरे है भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से, कर सकते है दूर
पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

विश्व पर्यावरण दिवस' पर  खास Quotes-

पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं: महात्मा गांधी

हमें यह ग्रह हमारे पूर्वजों से उत्तराधिकार में नहीं मिला, ये हमें अपने बच्चों से उधार में मिला है: अमेरिकी कहावत

जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए: बिल गेट्स

Thank God men cannot fly, and lay waste the sky as well as the earth-----------------Henry David Thoreau

A nation that destroys its soils destroys itself. Forests are the lungs of our land, purifying the air and giving fresh strength to our people-----Franklin D. Roosevelt

पर्यावरण दिवस पर हर साल एक अलग आयोजक देश का चयन होता है, जहां आधिकारिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कार्यक्रम जर्मनी की साझेदारी में कोलंबिया में आयोजित होना है।