लाइव टीवी

Indian Railways IRCTC को जल्द Vande Bharat की सौगातः जानें- किस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन और क्या पूरा होगा शेड्यूल?

Updated Aug 20, 2022 | 21:11 IST

Vande Bharat Trains: वंदे भारत ट्रेन में कई खूबियां होंगी। जिनके चलते इसमें सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
मुख्य बातें
  • एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेजा
  • भारतीय रेल ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर किया है तैयार
  • संभावना- जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी

Vande Bharat Trains: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय रेल (Indian Railways IRCTC) के साथ उन्हें भी जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिलने वाली हैं। 

गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। दोनों रेलवे ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी। हफ्ते में छह दिन चलने वाली वंदे भारत का शेड्यूल कुछ इस तरीके से तैयार किया गया है।

यह है पूरा शेड्यूलः

प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर

प्रयागराज से सुबह 6.20 पर

लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 पर

गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 पर

प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती

गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज

गोरखपुर से अपराह्न् 3 बजे

लखनऊ आगमन-रात 7.15 पर

प्रयागराज आगमन-रात 10.50 पर

प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती।

वंदे भारत ट्रेन में कई खूबियां होंगी। जिनके चलते इसमें सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच होंगे। ट्रेन के कोच वातानुकूलित चेयर कार हैं, जिनमें बैठने के विकल्प दिए गए हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। खासियत यह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। 

वंदे भारत में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं। वहीं, वंदे भारत में इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है। इसके अलावा, मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढ़ने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।